The Lallantop

17 साल में किसी की ज़ुर्रत नहीं हुई! क्या सलमान के सामने वांगा-प्रभास वाकई क्लैश में उतरेंगे?

SS राजामौली ने सलमान के सामने 'बाहुबली' को भी पोस्टपोन कर दिया था. क्या वांगा भी ऐसा ही करेंगे?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने ऑफिशियली बता दिया है कि वो अपनी फिल्म 2027 की ईद पर लाएंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म SVC63 और संदीप रेड्डी वांगा-प्रभास की Spirit के रिलीज़ क्लैश की पुष्टि हो चुकी है, और निर्माता टीम ने पोस्टपोन होने की अफवाहों का खंडन किया है।
  • सलमान खान की ईद पर लगातार लगभग 17 वर्षों तक फिल्मों के रिलीज़ ट्रैक रिकॉर्ड और तारण आदर्श के पूर्व ट्वीट्स की वजह से लोग मानते हैं कि Spirit की रिलीज़ भी टल सकती है।
  • यदि Spirit रिलीज होती है, तो इससे 2027 की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी और सलमान खान की SVC63 के साथ इसका बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

Salman Khan की SVC63 और Sandeep Reddy Vanga-Prabhas की Spirit का क्लैश कन्फर्म हो चुका है. ट्रेड एक्सपर्ट Taran Adarsh ने मेकर्स के हवाले से उन अफवाहों का खंडन कर दिया, जहां ये कहा जा रहा था कि वांगा अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर रहे. फिर भी, इंटरनेट पर लोग उनकी बात से सहमत नहीं हो पा रहे. उनका मानना है कि देर-सवेर ये फिल्म जरूर टल जाएगी. उनके ऐसा कहने के पीछे तरण के पुराने ट्विट्स और सलमान के ईद ट्रैक रिकॉर्ड, दोनों जिम्मेदार हैं.

Advertisement

तरण ने सोशल मीडिया पर मेकर्स की तरफ़ से एक पोस्ट डालते हुए कहा कि 'स्पिरिट' पोस्टपोन नहीं हो रही. बल्कि ये अगले साल 05 मार्च यानी ईद के मौके पर रिलीज़ होगी. उनका ये कहना था कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल, इससे पहले जब मार्च 2026 में 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश होने वाला था, तब भी ऐसी खबरें आई थीं कि यश की फिल्म टल जाएगी. लेकिन तरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इन खबरों को अफवाह बता दिया. बाद में 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च से टली और अब 04 जून से भी.

taran adarsh
‘टॉक्सिक’ पर तरण आदर्श का ट्वीट.

कुछ ऐसा ही संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के केस में भी हुआ था. फिल्म पहले 11 अगस्त 2023 को इंडिपेंडेस डे के मौके पर आने वाली थी. फिर खबर उड़ी कि ये पोस्टपोन हो जाएगी. मगर तरण ने तब भी एक ट्वीट डालकर बताया कि फिल्म टली नहीं है. ये अलग बात है कि कुछ समय बाद उन्होंने एक दूसरा ट्वीट कर ये बताया कि 'एनिमल' वाकई टल गई है. उनके उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट आज इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा. यही कारण है कि जब उन्होंने ये कहा कि 'स्पिरिट' टलेगी नहीं, तो लोगों को उनके पुराने पोस्ट याद आ गए.

Advertisement
animal
‘एनिमल’ पर तरण आदर्श के पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं.

पर यदि 'स्पिरिट' कभी टलती है, तो उसका असल कारण खुद सलमान खान होंगे. हमारे ऐसा कहने के पीछे ईद पर सलमान का 17 साल लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है. 2009 में उनकी 'वॉन्टेड' वो पहली मूवी थी, जो ईद पर रिलीज़ हुई थी. तब उसने YRF की 'दिल बोले हड़िप्पा' को बुरी तरह पछाड़ा था. फिर तो ये त्योहार सलमान के नाम से ऐसा जुड़ा कि कोई भी दूसरी फिल्म उनके सामने क्लैश में उतरी ही नहीं. जी हां, पिछले 17 सालों में किसी भी दूसरी बड़ी फिल्म का उनसे सामना ही नहीं हुआ है.

सलमान ने ईद पर 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर' और 'किक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. साथ ही 'रेस 3', 'ट्यूबलाइट', 'राधे', 'किसी का भाई, किसी की जान' और 'सिकंदर' जैसी कमजोर फिल्में भी. फिर भी किसी ने उनके सामने अपनी फिल्म नहीं उतारी. 2016 में 'सुल्तान' का सामना 'रईस' से होने वाला था. मगर वक्त रहते शाहरुख ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया. 2021 में ‘राधे’, अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से टकराने वाली थी. लेकिन वो क्लैश भी टल गया.

पिछले 17 सालों में यदि कोई बड़ी फिल्म ईद पर सलमान के सबसे करीब से गुजरी है, तो वो है 'बाहुबली'. 2015 में इस मूवी का सामना सलमान की 'बजरंगी भाईजान' से होने वाला था. मगर फिर SS राजामौली ने उसे हफ्ते भर के लिए टाल दिया. बाद में उन्होंने खुद स्वीकारा कि वो सलमान के सामने अपनी फिल्म को लाने की गलती नहीं करना चाहते थे. उसमें भी 'बजरंगी भाईजान' के सामने तो बिल्कुल भी नहीं. ये आंकड़े सलमान के ईद डोमिनेशन को साफ जाहिर करते हैं. हां, इसमें दो राय नहीं कि वो पिछले लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे. लेकिन वामसी पैडिपली के साथ SVC63 पर उनके कोलैब को देख फैंस का अनुमान है वांगा 'स्पिरिट' को पोस्टपोन कर देंगे. पर यदि ऐसा नहीं हुआ, तब भी 2027 की ईद कांटे की टक्कर साबित होगी.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की SVC63 के मेन विलन अक्षय खन्ना होंगे?

Advertisement