4 जनवरी 2017 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2017, 09:58 AM IST)
सपा में इस वक्त दो खेमे बने हुए हैं. पिता का मुलायम खेमा और पुत्र का अखिलेश खेमा. दोनों दूसरे खेमे के दिग्गजों को 6-6 साल के लिए निकाल देते हैं. कितना आसान हो गया है नेताओं को पार्टी से निकालना. लेकिन सबको निकालना आसान नहीं है. इसी पार्टी में एक शख्स है जो बीते कई सालों से बदजुबानी की इंतेहा किए हुए है. उन्हें न अखिलेश खेमा बाहर करता है, न मुलायम खेमा. ये हैं अबू आजमी. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे लेकिन बसे मुंबई में. सपा में उनकी हैसियत छोटी नहीं है. पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के चीफ हैं. हाल में बंगलुरु में 'मास मोलेस्टेशन' की शर्मनाक घटना के बाद अबू आज़मी ने डबल शर्मनाक बयान दिया. उन्होंने लड़कियों के कपड़ों पर ही सवाल खड़े किए और कहा कि जहां पेट्रोल होगा, वहीं आग लगेगी . ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने दकियानूसी बात कही हो. वो महिलाविरोधी और सांप्रदायिक बयानों के लिए कुख्यात रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि 'लड़के हैं, गलती हो जाती है' कहने वाले क्या खाकर कार्रवाई करेंगे. फिर भी हम उम्मीद कर रहे हैं. सपा के दोनों खेमे इसका नोटिस ले. फाइल बनाने में मदद हम कर देते हैं, उनके पिछले बयानों को यहां जुटाकर.
1234567891011