2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ‘दी लल्लनटॉप’ पहुंचा है राज्य का हाल जानने. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है. परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में है. चुनावी यात्रा पर निकली हमारी टीम पहुंची हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर, जहां हमें मिला एक नदी गोताखोर. जिसने समझाया कि कैसे वह बिना पैसे लिए नशे में धुत व्यक्तियों को बचाने के लिए गंगा में डुबकी लगाता है और तीर्थयात्रियों द्वारा नदी के तल में फेंके गए सिक्कों को निकालता है. देखें वीडियो.
उत्तराखंड चुनाव: हर की पौड़ी में मिले इस गोताखोर को जान बचाने का कितना पैसा मिलता है?
बिना पैसे लिए लोगों को डूबने से बचाने के लिए गंगा में डुबकी लगाता है ये गोताखोर.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












