The Lallantop

डेंटिस्ट-कॉमेडियन से लेकर IRS अधिकारी तक, जोसेफ विजय सरकार के 9 'रत्नों' से मिलिए

Tamil Nadu में जोसेफ विजय की सरकार के ओर से नई मंत्रिमंडल की सूची जारी कर दी गई है. मंत्रिमंडल में डॉक्टर से लेकर IRS अधिकारी के पद पर काम चुके लोग शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
विजय के नई मंत्रिमंडल की पहली सूची जारी. (फोटो- न्यूज एजेंसी)

तमिलनाडु में सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने गठबंधन की सरकार बना ली है. जोसेफ विजय सूबे के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की पहली सूची भी जारी कर दी है. विजय के मंत्रिमंडल में डॉक्टर, डेंटिस्ट और IRS अधिकारी समेत कई युवा चेहरे शामिल हैं. अभी तक मंत्रिमंडल की सूची में शामिल सभी नेता ‘तमिलगा वेट्री कझगम' यानी TVK से ही हैं. लिस्ट में समर्थन देने वाली कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी के नेताओं का नाम नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय के मंत्रिमंडल में 29 साल की एक विधायक भी हैं, जो इस नये कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री बनी हैं. अब विजय के मंत्रिमंडल में शामिल हुए नेताओं के बारे में जानते हैं.

एस कीर्तना

विजय के मंत्रिमंडल की सबसे चर्चित विधायक 29 साल की एस. कीर्तना हैं. कीर्तना विरुधुनगर जिले के शिवकाशी से पहली बार विधायक बनी हैं. इन्होंने मदुरै के कामराज विश्वविद्यालय से गणित में ग्रेजुएशन और पुडुचेरी के केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्टैटिस्टिक में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. कीर्तना को कई भाषाओं का ज्ञान है, जिनमें मुख्य तौर पर तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल है.

Advertisement
एन. आनंद

एन. आनंद TVK पार्टी के अहम सदस्य हैं. जब पार्टी को बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई, उस समय से आनंद पार्टी के लॉजिस्टिकल एक्सपर्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके पहले आनंद विजय के फैन क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुके हैं. आनंद पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक हैं. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के समय उनके एक बयान की काफी चर्चा हुई. उन्होंने कहा था कि TVK के नेता ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे. आनंद ने विधानसभा चुनाव में चेन्नई की 'त्यागरायनगर' सीट से जीत हासिल की. इस सीट पर DMK और AIADMK का का दबदबा रहा चुका है.

Tamil Nadu New Cabinet 1st List
तमिलनाडु मंत्रिमंडल की पहली सूची.
आधव अर्जुन

आधव अर्जुन चेन्नई की TVK पार्टी की ओर से 'विल्लीवक्कम' विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं. 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अर्जुन TVK के ‘चुनाव अभियान प्रबंधन’ के महासचिव के तौर पर काम करते हैं. इसके अलावा आधव अर्जुन 'बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष भी हैं. पिछले चुनावों में अर्जुन DMK से भी जुड़े थे.

डॉ. के.जी. अरुणराज

डॉ. के.जी. अरुणराज विजय की TVK पार्टी के एक अहम सदस्य हैं. पेशे से डॉक्टर होने के साथ-साथ वो भारतीय राजस्व सेवा (IRS) से रिटायर्ड अधिकारी भी हैं. इनको TVK के भीतर ‘पॉलिसी और प्रोपेगेंडा’ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. डॉ. अरुणराज ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में नमक्कल जिले के तिरुचेंगोडे विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं.

Advertisement
डॉ. टी.के. प्रभु

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में डॉ. टी.के. प्रभु को कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से जीत मिली है. डॉ. प्रभु पेशे से दांतों के डॉक्टर(डेंटिस्ट) हैं. साथ ही 'तमिलगा वेट्री कजगम' के प्रमुख नेताओं ने में से एक हैं.

के.ए. सेंगोत्तैयान

के.ए. सेंगोत्तैयान का संबंध 'ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम' (AIADMK) से है. ये पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे. ए. सेंगोत्तैयान ने तमिलनाडु की राजनीति को उस वक्त झटका दे दिया था, जब उन्हें AIADMK से बाहर का रास्ता दिखाया दिया गया और वो विजय की पार्टी TVK का दामन थाम लिया था.

पी. वेंकटरमणन

पी. वेंकटरमणन TVK में कोषाध्यक्ष के तौर पर काम करते हैं. नेता होने के साथ-साथ वेंकटरमणन वकील भी हैं. उन्होंने चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है. वेंकटरमणन राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वो लंबे समय से विजय के सहयोगी के तौर पर जाने जाते हैं. वेंकटरमणन साल 2000 से ही विजय के मैनेजर के रूप में काम करते आ रहे हैं.

निर्मल कुमार

निर्मल कुमार TVK में IT और सोशल मीडिया के उप-महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम विधानसभा क्षेत्र से जीत पाई है.

राजमोहन अरुमुगम

राजमोहन अरुमुगम TVK के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. अरुमुगम ने चेन्नई की एग्मोर सीट से जीत हासिल की है. अब वे विजय के मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी दी गई है. अरुमुगम पेशे ले एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और मोटिवेशनल स्पीकर हैं.

वीडियो: अमेरिका में ट्रंप ने ‘एलियन फाइल्स’ खुलवा दी?

Advertisement