The Lallantop

असम में विधायक दल के नेता बने हिमंता बिस्वा सरमा, शपथ कब लेंगे?

BJP नेता Himanta Biswa Sarma लगातार दूसरी बार Assam के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वे आज यानी 10 मई को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Advertisement
post-main-image
हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. रविवार, 10 मई को नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) की विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया. हिमंता रविवार, 10 मई को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. 12 मई को उनके असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की संभावना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, NDA विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जेपी नड्डा और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि पहले असम बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी के 8 विधायकों ने हिमंता के नाम का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक हुई.

नड्डा ने बताया कि इस बैठक में BJP के सहयोगी दलों असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने भी हिमंता बिस्वा सरमा के नाम का समर्थन किया. इसके बाद NDA के नेता के तौर पर सर्वसम्मति से उनका चुनाव हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 10 मई को ही हिमंता और NDA के बाकी नेता लोकभवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे. राज्यपाल के साथ होने वाली इस बैठक के दौरान वे अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'जब तक मैं CM हूं, मियां लोग परेशान रहेंगे', हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों कहा ऐसा?

बीजेपी ने असम में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर ‘हैट्रिक’ लगाई है. 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी गठबंधन ने 102 सीटें जीती हैं. इसमें AGP और BPF ने 10-10 सीटें हासिल कीं. असम में भाजपा की पहली सरकार 2016 में बनी थी. तब सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 2021 में हिमंता पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने. अब वो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व और एनडीए (NDA) के कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

वीडियो: असम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट देख CM हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या प्रतिक्रिया दी?

Advertisement

Advertisement