इलेक्शन कमीशन की गाड़ी में मिली 'मैं भी चौकीदार' लिखी कमलछाप टोपी, हुआ हंगामा
भड़के कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, ‘कांग्रेस का भी झंडा गाड़ी में लगाओ’
Advertisement
उत्तराखंड में एक ऐसी घटना हुई है जिसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. तो हुआ कुछ ऐसा कि टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे थे. तभी उनकी नज़र चुनाव आयोग की गाड़ी पर पड़ी. गाड़ी के भीतर डैश बोर्ड पर बीजेपी की टोपी पड़ी हुई थी. बीजेपी की टोपी चुनाव आयोग की गाड़ी के भीतर देखकर कांग्रेस प्रत्याशी भड़क गए.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












