The Lallantop

बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग जारी, PK ने बीजेपी पर लगाया आरोप, 'हार के डर से मेरे लोगों को...'

Bihar Bankipur Byelection: बांकीपुर की हाई प्रोफाइल सीट के लिए गुरुवार (30 जुलाई) को वोटिंग चल रही है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक Prashant Kishor ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वोटिंग से ठीक पहले रात भर हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा.

Advertisement
post-main-image
प्रशांत किशोर बांकीपुर से अपनी पहली चुनावी पारी खेल रहे हैं. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी उम्मीदवार हैं।
  • प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सत्ताधारी BJP के कहने पर उनके कई नेताओं को बिना औपचारिक गिरफ्तारी कागजों के हिरासत में लिया गया और अलग-अलग पुलिस थानों में रखा गया।
  • इस घटना के कारण जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में बाधित हुए हैं और प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी की हार की वजह से वे पहले से ही डर रहे हैं।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज यानी 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी बीजेपी के कहने पर जनसुराज के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार का डर है.

Advertisement
पीके ने लगाए गंभीर आरोप

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 और 30 जुलाई की दरमियानी रात प्रशांत किशोर (PK) और उनके समर्थक पटना के जक्कनपुर पुलिस स्टेशन में डटे रहे. यहां उनकी पुलिस के साथ तीखी बहस हुई. आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए जनसुराज पार्टी के सदस्यों के ठिकाने के बारे में बताने से इनकार कर दिया. वोटिंग के बीच पत्रकारों से बात करते हुए पीके ने कहा, 

"पुलिस ने कल शाम से देर रात तक जन सुराज के 16 से ज्यादा नेताओं को परेशान किया. उन्हें कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया. हालांकि कागजों पर कोई औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई. उन्हें हिरासत में लिया गया और अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रखा गया. किसी को नहीं पता था कि उन स्टेशनों से ले जाने के बाद उन्हें कहां ले जाया गया."

Advertisement

प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दानापुर भेजने का लगाया आरोप

प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि रात भर की भागदौड़ और खोजबीन के बाद पता चला कि उन सभी को दानापुर भेज दिया गया था. कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि नेताओं को फिर से शाहपुर पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है. उन्होंने बताया,

"अगर उन्होंने कोई गलत काम या गैर-कानूनी काम किया है, तो उनके खिलाफ केस दर्ज करें. लेकिन अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है, तो पुलिस एक राजनीतिक इकाई की तरह काम कर रही है. खासकर सत्ताधारी बीजेपी और सरकार की मदद करने के लिए. जन सुराज कार्यकर्ताओं को सिर्फ इसलिए हिरासत में ले रही है ताकि वे चुनाव के दौरान एक्टिव न रह सकें."

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी की हार होगी और इसलिए पहले से ही डर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अपने पिता की कौन सी सीख को पॉलिटिक्स में इस्तेमाल करते हैं प्रशांत किशोर?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसी वजह से उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था, जिस पर आज उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर बेहद हाई-प्रोफाइल त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा और राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को मैदान में उतारा है. वहीं, प्रशांत किशोर यहां से अपनी पहली चुनावी पारी खेल रहे हैं. 

वीडियो: राजधानी: Gen-Z प्रदर्शन का असर बांकीपुर चुनाव पर पड़ेगा?

Advertisement