
कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट
क्या है खुशी दुबे का मामला? जुलाई 2020 में कानपुर स्थित बिकरू गांव में पुलिस की टीम पर कुख्यात बदमाश विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला बोल दिया था. इस हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इसके बाद विकास दुबे और उसके 5 साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. खुशी दुबे के पति अमर दुबे की मौत भी पुलिस की गोली से हुई थी. खुशी की शादी बिकरू कांड के ठीक 2 दिन पहले ही हुई थी. पुलिस ने खुशी को भी मामले में सहअभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया था. गायत्री तिवारी का कहना है कि वे खुशी को न्याय दिलवाने के लिए ही चुनाव लड़ रही हैं. खुशी की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है, वहां से फिलहाल बीजेपी की नीलिमा कटियार विधायक हैं. मुनव्वर राणा बीजेपी पर हैं हमलावर? उरुषा राणा शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की बेटी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने उन्नाव सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था. लेकिन अब उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. कुछ दिन पहले ही उनके पिता मुनव्वर राणा ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि अगर दोबारा से योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे यूपी छोड़कर दिल्ली या कोलकाता चले जाएंगे. उनके मुताबिक में योगी सरकार के दौर में राज्य में माहौल काफी खराब है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उनके पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, लेकिन उन्हें ये शहर छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने अब अपने घरों में चाकू रखना तक बंद कर दिया है, क्योंकि योगी उन्हें कब जेल में बंद कर देंगे, इसका कुछ पता नहीं. मुनव्वर राणा के इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था.












