The Lallantop

शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बने सुब्रत गुप्ता कौन हैं? बंगाल में ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर थे

सुब्रत 1990 बैच के बंगाल कैडर के IAS अधिकारी हैं. चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में SIR (Special Intensive Revision) प्रोग्राम के लिए सुब्रत को ही बतौर विशेष चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता को गुरुवार, 7 मई को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
सुब्रत गुप्ता और शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार और पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया. (फोटो- PTI/ आज तक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डॉ. सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसकी घोषणा 9 मई को बंगाल सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर की गई।
  • सुब्रत गुप्ता, जो चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में SIR प्रोग्राम में लगे थे, राज्य में चुनाव पूरी होने के बाद अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • इस नियुक्ति के बाद सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्य संचालन और शासन संबंधी मामलों में सहयोग देना होगा, और उन्हें तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने का आदेश मिला है।

रिटायर्ड सीनियर IAS अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार होंगे. ये वही सुब्रत गुप्ता हैं, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में होने वाले SIR प्रोग्राम में चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर के तौर पर काम कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल सरकार की ओर से शनिवार, 9 मई को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुब्रत गुप्ता 1990 बैच के बंगाल कैडर के IAS अधिकारी हैं. चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में SIR (Special Intensive Revision) प्रोग्राम के लिए सुब्रत को ही बतौर विशेष चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता को गुरुवार, 7 मई को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया. हालांकि, अब उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री के सलाहकार के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

West Bengal
बंगाल सरकार का नॉटिफिकेशन.

इससे पहले सुब्रत बंगाल में कई अहम प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनमें बंगाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपर मुख्य सचिव से लेकर पश्चिम बंगाल जाति प्रमाण पत्र विभाग में बतौर सेक्रेटरी अपनी सेवाएं दे चुके. इसके अलावा और भी कई सारे महत्वपूर्ण पद हैं, जिनकी कमान डॉ. सुब्रत गुप्ता संभाल चुके हैं. एक अधिकारी ने सुब्रत गुप्ता के नियुक्ति पर बात करते हुए कहा,

Advertisement

सुब्रत गुप्ता को काम का बहुत लंबा अनुभव है. उम्मीद है कि उनसे नई सरकार के कामकाज संभालने और शासन से जुड़े मामलों तालमेल बिठाने में काफी मदद मिलेगी.

वहीं, सरकार की ओर से एक और नोटिफिकेशन जारी किया गया. इसके मुताबिक, BJP सरकार ने IAS अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया है. शांतनु बाला 2017 बैच के IAS अधिकारी हैं. इससे पहले वो दक्षिण-24 परगना के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. बाला की नियुक्ति पर एक अधिकारी ने कहा,

बाला की नियुक्ति सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के पुनर्गठन का हिस्सा है.

Advertisement

बंगाल सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, दोनों ही अधिकारियों को फौरन अपनी नई जिम्मेदारियों की कमान संभालने का आदेश दे दिया गया है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला एक्शन क्या होगा?

Advertisement