The Lallantop

राहुल ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा- 'गरीबी पर वार, बहत्तर हज़ार'

जानिए क्या-क्या है कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस की ओर से इसमें बताया गया है कि न्याय योजना कैसे लागू की जाएगी.
कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का घोषण पत्र बनाने की पहल एक साल पहले शुरू हुई थी. मैंने कांग्रेस के नेताओं से बात की और कहा कि यह घोषणापत्र कुछ लोगों के बीच नहीं बनना चाहिए. इसमें सबकी आवाज शामिल की जानी चाहिए. हम अपने घोषणा पत्र में कोई बात नहीं कहना चाहते थे. हम जो वादे करने जा रहे हैं, उसे पूरा भी करेंगे. हमने न्याय की बात की और उसे पूरा भी करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि घोषणा पत्र में 5 बड़े आइडिया हैं. न्याय का थीम सबसे बड़ा थीम है. पीएम ने 15 लाख बैंक अकाउंट में डालने की बात की लेकिन जुमला निकाला. जब मैंने पार्टी के नेताओं से पूछा कि हिन्दुस्तान के गरीब लोगों के बैंक खाते में सरकार कितना पैसा डाल सकती है. मुझे नंबर मिला. गरीबी पर वार 72 हजार. राहुल ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. हम मार्च 2020 तक इन पदों को भर देंगे. 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा. मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 दिन करने का एलान. राहुल ने कहा कि बिजनेस शुरू करने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. किसानों के लिए अलग बजट होना चाहिए. किसानों जो बैंक लोन लेते हैं उन्हें जेल में डाल दिया जाता है. अगर किसान कर्जा न दे पाए तो वह क्रिमिनल ऑफेंस नहीं माना जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में फैसला लिया है. शिक्षा में जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा. बड़े संस्थानों को सबके लिए हर जगह एक्सेसबल बनाना हमारा लक्ष्य है. हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे. हमारा फोकस होगा कि गरीबों को हाई क्वालिटी अस्पतालों में इलाज मिले. इससे पहले कांग्रेस घोषणापत्र कमिटी के सदस्य राजीव गौड़ा ने कहा कि घोषणापत्र में जनता की आवाज को शामिल किया गया है. जनता से ऑनलाइन राय मांगी गई थी. कई कमेटियां बनाई गई थीं. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी कहा कि लाखों लोगों की आवाज को इसमें शामिल किया गया है. घोषणा पत्र का हर पैराग्राफ देश की जनता ने लिखा है. हालांकि हम सब की आवाज को घोषणा पत्र में शामिल नहीं कर पाए. पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी. हम भविष्य का डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं. हम भारत को संपन्न देश बनाना चाहते हैं. इस घोषणा पत्र की चर्चा परे देश में होगी.
राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से लड़ने क्यों गए?|दी लल्लनटॉप शो| Episode 185

Advertisement
Advertisement