The Lallantop

बंगाल-असम में BJP, तमिलनाडु में TVK, केरल में UDF, लेकिन पुडुचेरी कौन जीत रहा?

रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी सीट 4 हजार 441 वोटों से जीत ली है. उन्हें कुल 10 हजार 24 वोट मिले. 2021 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी.

Advertisement
post-main-image
9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस समेत NDA गठबंधन बहुमत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था जिसमें रिकॉर्ड 91.23% मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ और महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मत डाले।
  • NDA गठबंधन ने कुल 11 सीटों पर बढ़त बनाई है और अंतिम परिणाम आने के बाद भी यह गठबंधन राज्य में सत्ता बनाए रखने की स्थिति में है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान लगातार आ रहे हैं. राज्य में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) पार्टी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन एक बार फिर बहुमत की ओर बढ़ रहा है. रंगास्वामी ने अपनी थट्टांचावड़ी सीट पर शानदार जीत दर्ज की है.

Advertisement

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मतगणना के दौरान NDA कई सीटों पर आगे चल रहा था. रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी सीट 4 हजार 441 वोटों से जीत ली है. उन्हें कुल 10 हजार 24 वोट मिले. 2021 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी.

इस बार 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. रिकॉर्ड 91.23% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से ज्यादा है. महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले. महिलाएं 91.33% और पुरुष 88.09%. ये पुडुचेरी के लिए ऐतिहासिक टर्नआउट था.

Advertisement
कौन-कौन जीत रहा है?

AINRC कुल 11 सीटों पर आगे हैं. इनमें विल्लियनूर, थट्टांचावड़ी, लॉस्पेट, मुथियालपेट, अरियांकुप्पम आदि शामिल हैं. बीजेपी दो सीटें जीत चुकी है. मन्नाडिपेट और नेरावी-टीआर पट्टिनम. TVK ने मानावेली सीट जीत ली है. वहीं दो सीट पर पार्टी आगे है. DMK ने नेल्लीथोपे सीट जीत ली है. पार्टी 4 अन्य सीटों पर आगे चल रही है.

NDA (AINRC + बीजेपी + एआईएडीएमके + एलजेके) मजबूत स्थिति में है. कांग्रेस, डीएमके और वीसीके वाले इंडिया गठबंधन को चुनौती मिल रही है. एग्जिट पोल में भी NDA को 16-25 सीटों तक की बढ़त दिखाई गई थी.

पुडुचेरी का खास महत्व

पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश है, लेकिन 1963 के कानून के तहत यहां विधानसभा और मुख्यमंत्री हैं. ये फ्रांस से 1956 में भारत में मिला था. यहां की असेंबली को कानून बनाने का अधिकार है, लेकिन संसद उसे ओवररूल कर सकती है. दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बाद ये विशेष दर्जा रखने वाला UT है.

Advertisement

चुनाव में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग भी बड़ा मुद्दा थी. साथ ही विकास, केंद्र के साथ तालमेल और स्थानीय मुद्दे, जैसे ऑरोविल चर्चे में रहे. रंगास्वामी ने कहा कि पुडुचेरी में सब कुछ मॉडल की तरह होना चाहिए. वे यहां चौथी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं. अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रुझान साफ दिखा रहे हैं कि NDA फिर सत्ता में रहेगा.

वीडियो: नारायणसामी ने BJP और अमित शाह के बारे में क्या कह दिया?

Advertisement