प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Interview) ने कहा है कि वो ‘गाली प्रूफ’ बन गए हैं. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वो पिछले 24 साल से लगातार गालियां खाने के बाद ऐसे बन गए हैं. उन्होंने सवाल किया कि उन्हें 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा' किसने कहा? PM मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ी सफलता मिलेगी.
"मैं गाली प्रूफ बन गया हूं..." PM मोदी ने फिर से 'गंदी नाली के कीड़े' का जिक्र किया
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दावा किया है कि Odisha में 10 जून को BJP के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे.

उन्होंने कहा,
"बंगाल चुनाव में TMC पार्टी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. इस बार भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल रहने वाला है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता मिल रही है."
प्रधानमंत्री ने ओडिशा राज्य को लेकर भी बड़ा दावा किया है. राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ हो रहे हैं. PM ने कहा है कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा,
आरक्षण के मुद्दे पर PM ने क्या कहा?"ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है. मैंने कहा है कि वर्तमान ओडिशा सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है और 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेंगे."
PM मोदी से आरक्षण के मुद्दे पर भी सवाल पूछा गया. उन्होंने जवाब में कहा,
"मैं SC, ST, OBC और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को सचेत करना चाहता हूं. क्योंकि उन्हें अंधेरे में रखकर वो (विपक्ष) उन्हें लूट रहे हैं. चुनाव का समय है, मैं देशवासियों को आने वाले सबसे बड़े संकट से अवगत करा रहा हूं. इसलिए मैं लोगों को ये समझा रहा हूं कि भारत के संविधान की मूल भावना का उल्लंघन हो रहा है. वोट बैंक की राजनीति के लिए खुद को दलितों, आदिवासियों का हितैषी कहने वाले असल में उनके कट्टर दुश्मन हैं. उनके घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है. क्या आप वोट बैंक के लिए आने वाली पीढ़ियों को भी बर्बाद करना चाहते हैं? मैं अपने दलित, आदिवासी, OBC भाइयों और बहनों के अधिकारों के लिए लड़ूंगा और इसीलिए मैं लड़ाई लड़ रहा हूं."
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में लाखों OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए थे. कोर्ट ने साल 2012 के कानून के तहत OBC में जोड़े गए कई समुदायों के आरक्षण को अवैध बताया. PM मोदी ने इस मसले पर कहा,
“उनके पास एक कार्यप्रणाली है. सबसे पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश में कानून बनाकर इसे अल्पसंख्यकों को देना शुरू किया, वे हार गए. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है. इसलिए उन्होंने चतुराई से पिछले दरवाजे से खेल शुरू किया. और इन लोगों ने रातों-रात मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC बना दिया और OBC से उनके अधिकार छीन लिए. जब हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है. लेकिन उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वो न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं. ये स्थिति किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हो सकती.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि उनका 'नया दौर' शुरू होने वाला है और उनके विरोधियों का ‘आखिरी दौर’ आने वाला है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राजकोट गेमिंग जोन, दिल्ली बेबी केयर सेंटर के मृतकों के परिजन पीएम मोदी से मांग रहे इंसाफ










