The Lallantop

नेता नगरी: पढ़िए कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने जैसी दिन की बड़ी चुनावी खबरें

02 अप्रैल की दिनभर की चुनावी गहमगहमियों से जुड़ा ऑलमोस्ट सब कुछ, फ़ास्ट फॉरवर्ड फॉर्मेट में.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए है. पूरे कैसे होंगे ये सवाल आ रहा है भाजपा की ओर से.
कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए अपना मेनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कुछ बड़े वादे किए हैं. जैसे- न्याय योजना के तहत गरीबों के खाते में 72 हज़ार रुपये, मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी नौकरियां, किसान कर्ज़ा माफ़ी, शिक्षा पर जीडीपी का 6 फीसदी खर्च, महिला आरक्षण, राजद्रोह और AFSPA एक्ट जैसी कानूनों को खत्म करना या सुधारना.
राहुल गांधी का ट्वीट.
राहुल गांधी का ट्वीट.

-भाजपा का पलटवार. कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश तोड़ने वाला बताया. राजद्रोह को खत्म करने और AFSPA में सुधार के वादे पर कांग्रेस को घेर रही है भाजपा. न्याय योजना को बताया ब्लफ.
अरुण जेटली ने चिदंबरम के बारे में भी कड़ी टिप्पणी की.
अरुण जेटली ने चिदंबरम के बारे में भी कड़ी टिप्पणी की.

- उमर अबदुल्ला ने AFSPA में सुधार को अच्छा फैसला बताया, लेकिन कांग्रेस के बारे में कुछ और भी बोल गए. कहा- जब मुख्यमंत्री था, तब  कांग्रेस के ही कुछ नेता साजिश कर रहे थे कि ये AFSPA ना हटे.
- कांग्रेस ने घोषणा पत्र में पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य बनाने का वादा किया. लेकिन अपने घोषणा पत्र में दिल्ली के लिए ऐसा वादा नहीं किया.
- दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया धोखा. कहा दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का जिक्र नहीं. अब भाजपा और कांग्रेस यानी दोनों पार्टियों पर आम आदमी पार्टी वार कर रही है. तो साथ कौन है? बकौल मुख्यमंत्री केजरीवाल, ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू आम आदमी पार्टी की मांग के साथ है.
मनीष सिसोदिया का ट्वीट.
मनीष सिसोदिया का ट्वीट.

- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के जमुई में एनडीए के लिए रैली की. यहां से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान उम्मीदवार हैं. मोदी ने कहा- विपक्ष पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहा है. वो पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का सबूत मांग रहे हैं. रैली में विपक्ष को महामिलावट बोला. मोदी की ये बिहार में पहली रैली थी.
- तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पी. चिदंबरम के बेटे और शिवगंगा से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ती चिदंबरम को दागी बताया. तो डीएमके नेता कनिमोई को कहा भ्रष्ट.
तमिलनाडु में भाजपा का AIDMK के साथ गठबंधन है.
तमिलनाडु में भाजपा का AIDMK के साथ गठबंधन है.

- कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन में सब ठीक नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि गठबंधन में थोड़ी ऊंच-नीच है, हम सब ठीक कर रहे हैं.
- कर्नाटक में भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा, भाजपा कभी भी किसी मुस्लिम को राज्य से टिकट नहीं देगी. साथ ही बोल बैठे कि अगर किसी को भी टिकट चाहिए तो कम-से-कम 10 साल तक भाजपा दफ्तर में झाडू लगाए.
सुमित्रा महाजन 8 बार सांसद रह चुकी हैं.
सुमित्रा महाजन 8 बार सांसद रह चुकी हैं.

- लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन के टिकट पर संशय बरकरार है. पार्टी ने अबतक नाम का ऐलान नहीं किया है. सुमित्रा 76 साल की हैं. मतलब टिकट कट सकता है. इसपर सुमित्रा का कहना है कि मैंने पार्टी से कभी टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद मुझे प्रत्याशी बनाया है.
- बिहार के एनडीए गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के नेता शहनवाज़ हुसैन को खूब सुनाया है. शहनवाज़ भागलपुर से टिकट चाहते हैं और आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पाया. इसी बात पर नीतीश नाराज़ हो गए.
नीतीश कुमार के बयान का क्या असर होगा, ये आने वाले दिनों में दिख जाएगा.
नीतीश कुमार के बयान का क्या असर होगा, ये आने वाले दिनों में दिख जाएगा.

- नीतीश कुमार ने लालू पर बयान दिया है. कहा- कहा लालू सजा काटते हुए भी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. वैसे जहां लालू हिरासत में हैं, वहां भाजपा की सरकार है. आईजी जेल ने कहा है कि नीतीश के पास गलत जानकारी है.
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने विपक्ष को बिन दूल्हे की बारात कहा है. कहा- ये देश कोई गेस्ट हाउस नहीं है जो एक दिए कोई और प्रधानमंत्री बने और दूसरे दिन कोई और.
केशव मोर्या योगी आदित्यनाथ के डिप्टी हैं.
केशव मोर्या योगी आदित्यनाथ के डिप्टी हैं.

- कांग्रेस पर अलग-अलग राज्यों में गठबंधन ठीक से ना करने का आरोप लगाता रहा है. आज राहुल गांधी ने कहा कि हम गठबंधन करने में बहुत फ्लैक्सीबल थे, जहां संभव था हमने गठबंधन किया है.
- शिवसेना नेता संजय राउत को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है. राउत ने CPI के नेता कन्हैया कुमार को ज़हर की शीशी बताया था.
- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल जिला प्रशासन ने मंदिर के बाहर भीख देने की वजह से नोटिस थमाया है. दरअसल, चुनाव के दौरान आचार संहिता के चलते कोई भी पैसा नहीं बांट सकता.
- दक्षिण से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि साउथ के लोग मोदी के खिलाफ दुश्मनी महसूस करते हैं क्योंकि, उन्हें लगता है कि मोदी सरकार यहां के लोगों को साथ लेकर नहीं चल रही है.
4 तारीख को वायनाड से नामांकन भरेंगे राहुल.
4 तारीख को वायनाड से नामांकन भरेंगे राहुल.

- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल स्थित RSS दफ्तर से सुरक्षा हटाई तो उन्हीं की पार्टी के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नाराज़ हो गए. कहा- ये सही नहीं है. सुरक्षा दोबारा मुहैया कराने की अपील की और फिर सुरक्षा दे दी गई.
दिग्विजय राज्य की राजनीति छोड़ चुके हैं.
दिग्विजय राज्य की राजनीति छोड़ चुके हैं.

- कल से बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे पीएम मोदी समेत भाजपा के सभी स्टार प्रचारक. ममता बनर्जी ने भी कल का दिन चुना है. पहले 4 तारीख को शुरू करने वाली थीं.
- यूपी के सीएम योगी के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे पूर्व नेवी चीफ एडमिरल रामदास. योगी ने आर्मी को मोदी की सेना बताया था.
मौजूदा समय में वो कांग्रेस से MLA हैं.
मौजूदा समय में वो कांग्रेस से MLA हैं.

- कांग्रेस ने राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में 9 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के खिलाफ एथलीट कृष्णा पूनिया को उतारा है. पूनिया फिलहाल विधायक हैं.


नेता नगरी: लालू के बेटे की नई पार्टी, तुषार देंगे राहुल गांधी को चुनौती समेत दिन भर की सियासी अपडेट

Advertisement
Advertisement