The Lallantop

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में NDA सीटों का बंटवारा तय, JDU, LJP के पल्ले क्या आया?

Lok sabha election 2024: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार में पांच पार्टियों का NDA गठबंधन एकसाथ चुनाव लड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी 17 सीटों और नीतीश कुमार की JDU 16 सीटों के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. (फाइल फोटो: आजतक)

बिहार में लोकसभा चुनाव  (Lok sabha election 2024) के लिए NDA के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया गया है. 18 मार्च को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे की घोषणा की. उन्होंने ने बताया कि बिहार में BJP 17 सीटों, JDU 16 सीटों, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी HAM (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 1-1 सीट दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP राजीव कुमार को हटाया, कभी ममता बनर्जी उनके लिए धरने पर बैठी थीं

बिहार में BJP इन 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Advertisement

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम

नीतीश कुमार की JDU को ये 16 सीटें मिलीं

वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानाबाद और शिवहर

Advertisement

चिराग पासवान की LJP को मिली 5 सीटें

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई 

वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को गया सीट और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को काराकाट सीट दी गई है.

गठबंधन में बंटी सीटों को लेकर LJP (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, 

"...LJP (रामविलास) को बिहार में 5 सीट मिली हैं. मैं इसके लिए सभी का धन्यावाद देता हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि NDA ने जो टारगेट रखा है, निश्चित रूप से हम बिहार में सभी 40 सीटें जीतेंगे."

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में BJP, JDU और LJP ने 17-17-6 के फॉर्मूले पर मिलकर चुनाव लड़ा था. BJP ने 17, JDU ने 16 और LJP ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी. मतलब 40 में से 39 सीटों पर NDA ने जीत हासिल की थी. JDU किशनगंज सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गई थी. इस बार NDA के साथ दो और पार्टियां आई हैं. जीतन राम मांझी की HAM और उपेन्द्र कुशवाहा की RLM. BJP ने कहा कि बिहार में पांच पार्टियों का NDA गठबंधन एकसाथ चुनाव लड़ेगा.

बिहार में सात चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होने हैं. पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 5-5 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा 6वें और 7वें चरण में 8-8 सीटों पर वोटिंग होनी है.

वीडियो: 'मुफ्त में बिजली नहीं...' बिहार विधानसभा में और क्या बोले CM नीतीश कुमार?

Advertisement