The Lallantop

प्रशांत किशोर के बाद योगेंद्र यादव ने भी बताया BJP को कितनी सीटें मिलेंगी, अनुमान में कांग्रेस को राहत!

Poll Strategist Prashant Kishor ने भविष्यवाणी की है कि BJP के लिए अपने दम पर 370 सीटें हासिल करना असंभव होगा. और NDA को 400 सीटें नहीं मिलेंगी. वहीं अब Yogendra Yadav ने अनुमान लगाया कि BJP अकेले कितनी सीटें लाएगी?

Advertisement
post-main-image
प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने चुनावी भविष्यवाणी की है | फाइल फोटो: आजतक

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने दावों के साथ सामने आने लगे हैं. इसी बीच चर्चित राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने 24 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योगेंद्र यादव के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी की थी.

Advertisement

प्रशांत किशोर ने योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी वाले वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ अपने पोस्ट में लिखा,

देश में चुनाव और सामाजिक राजनीतिक विषयों की समझ रखने वालों में एक विश्वसनीय चेहरा योगेंद्र यादव जी ने 2024 Lok Sabha elections का अपना फ़ाइनल आकलन साझा किया है. योगेंद्र जी के मुताबिक इन चुनावों में बीजेपी को 240-260 और एनडीए के साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं. मतलब BJP/NDA को 275-305 सीटें. देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए और इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी/ NDA की 303/323 सीटें हैं. अब ख़ुद आकलन कर लीजिए कि किसकी सरकार बन रही है. बाक़ी 4 June को पता चल जाएगा कि कौन किसकी बात कर रहा है.

Advertisement

इससे पहले 21 मई को इंडिया टुडे टीवी के साथ बातचीत में प्रशांत किशोर ने बताया था कि BJP के लिए अपने दम पर 370 सीटें हासिल करना असंभव होगा. और NDA को 400 सीटें नहीं मिलेंगी. जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कई नेता दावा कर रहे हैं. हालांकि आगे उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी 270 के आंकड़े से नीचे भी नहीं रहेगी. उन्होंने ये भी दावा किया कि BJP को उत्तर और पश्चिम में कोई बड़ा झटका नहीं लग रहा है, जबकि दक्षिण और पूरब में उसकी सीटें बढ़ेंगी.

ये भी पढ़ें - पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण तक बजेगा BJP का डंका? प्रशांत किशोर के दावे विपक्ष की नींद उड़ा सकते हैं

योगेंद्र यादव ने कहां-कितनी सीटें मिलने का दावा किया?

योगेंद्र यादव ने भी केरल से लेकर ओडिशा तक वोट और सीट दोनों में BJP को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की है. हालांकि आगे उन्होंने ये भी जोड़ा कि यह लाभ उतना बड़ा नहीं होगा जितनी BJP उम्मीद कर रही है. उन्होंने बताया कि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बीजेपी की दो सीटें बढ़ेंगी और सहयोगी दल भी 2 सीटें ला सकते हैं. आंध्र प्रदेश में बीजेपी की 3 सीटें बढ़ सकती हैं और उसके सहयोगियों को 12 सीटें मिल सकती हैं. तेलंगाना में BJP और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर में दोनों पक्षों की सीटों में इजाफा देखने को मिलेगा. यहां BJP को चार सीटों का इजाफा हो सकता है. जबकि ओडिशा में BJP की मौजूदा 8 सीटों में चार सीटें और जुड़ सकती हैं. 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में BJP को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश में BJP को 10 और बिहार में BJP और उसके सहयोगियों को 5 से 10 सीटों का नुकसान हो सकता है. 

वीडियो: जमघट: प्रशांत किशोर ने फंडिंग, चुनाव लड़ने, राम मंदिर और PM मोदी पर क्या-क्या कहा?

Advertisement