हरियाणा में मौजूदा बीजेपी सरकार में तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. अब ताज़ा खबर आई है कि हरियाणा सरकार फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा. उन्होंने कहा कि JJP को इस मामले को नहीं उठाना चाहिए था लेकिन अब उन्होंने उठा लिया है तो वो कटघरे में फंस गए हैं. उन्होंने दावा किया है कि JJP के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं. (Haryana government floor test)
हरियाणा में क्या करने वाली है BJP? खट्टर का दावा- ' उनके 6 विधायक हमारे साथ हैं'
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा. उन्होंने कहा कि JJP को इस मामले को नहीं उठाना चाहिए था लेकिन अब उन्होंने उठा लिया है तो वो कटघरे में फंस गए हैं. उन्होंने 6 विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है.

आज तक से जुड़ी कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक मनोहर लाल ने दावा किया कि कांग्रेस भी एकजुट नहीं है. 30 में से चार या पांच विधायक छिटक सकते हैं. राज्यपाल ने कांग्रेस से 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं. बता दें कि तीन निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलन और धर्मपाल गोंदर ने BJP से अपना समर्थन वापस ले लिया है. जिसके बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी. इस चिट्ठी में लिखा गया है कि वह राज्य में सरकार बनाने वाली किसी भी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं. साथ ही ये भी कहा है कि हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव से पहले गिरेगी सरकार? दुष्यंत चौटाला ने की फ्लोर-टेस्ट की मांग
90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में मनोहर लाल और एक निर्दलीय विधायक को बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के बाद कुल संख्या 88 है. इसमें BJP के 40, कांग्रेस के 30,जन नायक जनता पार्टी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के 1, इंडियन नेशनल लोकदल के 1 और 6 निर्दलीय विधायक हैं. बीजेपी के पास 43 विधायकों का समर्थन है, जिसमें 40 विधायक उनकी अपनी पार्टी के और 2 निर्दलीय और एक विधायक HLP का. कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं. अगर तीन निर्दलीय विधायक इनसे जुड़े तो ये संख्या 33 हुई. वहीं जेजेपी के 10 विधायक कांग्रेस के साथ अगर गए तो ये संख्या भी 43 ही होती है. फिलहाल INLD के अभय चौटाला और मेहम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है.
वीडियो: हरियाणा में पुलिस के साथ भिड़ंत में घायल हुए किसान से राहुल गांधी की क्या बात हुई?











