The Lallantop

शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की YUVA 2.0 योजना, युवा लेखकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

YUVA 2.0 के तहत जो युवा सेलेक्ट किए जाएंगे, उन्हें दुनिया के कुछ बेहतरीन लेखकों से मिलने का मौका मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो.

शिक्षा मंत्रालय ने YUVA प्रोग्राम का दूसरा संस्करण लॉन्च कर दिया है. ये प्रोग्राम देश में युवा लेखकों को ट्रेन करने के लिए लाया गया था. इस प्रोग्राम के द्वारा सरकार युवाओं के बीच पढ़ने, लिखने और किताबों के कल्चर को बढ़ावा देगी. इसके अलावा इस प्रोग्राम से भारत में लिखी गई किताबों का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोग्राम के दूसरे संस्करण के लॉन्च के मौके पर शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“YUVA 2.0 प्रोग्राम आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है. इसके तहत देश की युवा आबादी को लोकतंत्र पर नए और रचनात्मक तरीके से लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. ये प्रोग्राम देश में ऐसे लेखकों को विकसित करने में मदद करेगा, जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली पर लिख सकते हैं.”  

अधिकारी ने आगे कहा, 

Advertisement

“भारत की 66 प्रतिशत आबादी युवा है और ये युवा देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए इंतजार कर रहे हैं. इसी संदर्भ में YUVA 2.0 के जरिए युवा लेखकों को ट्रेन किया जाएगा. ये प्रोग्राम युवाओं के अंदर रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देगा इसके साथ ही फ्यूचर लीडर्स की नींव रखने में भी मदद करेगा.”

NBT करेगा प्रोग्राम को लागू

YUVA 2.0 को लागू करने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) को दी गई है. इस प्रोग्राम को कई चरणों में लागू किया जाएगा. वहीं इस स्कीम के तहत जो किताबें पब्लिश होंगी, वो भी NBT द्वारा ही पब्लिश की जाएंगी. किताबें कई और भाषाओं में भी पब्लिश की जाएंगी. 

YUVA 2.0 के तहत जो युवा सेलेक्ट किए जाएंगे, उन्हें दुनिया के कुछ बेहतरीन लेखकों से मिलने का मौका मिलेगा. इसके अलावा ये युवा लेखक साहित्य से जुड़े उत्सवों में भी हिस्सा ले सकेंगे. 

Advertisement

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, 

ये प्रोग्राम ऐसे लेखकों को विकसित करने में मदद करेगा जो भारत में लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर लिख सके. ये लेखक लोकतंत्र के अतीत, वर्तमान और भविष्य  को भी शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा ये प्रोग्राम युवाओं को खुद को अभिव्यक्त करने का मौका भी देगा. युवा लेखक देश और विदेश में मौजूद विभिन्न मंचों पर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी प्रसारित कर सकेंगे. 

YUVA 2.0 प्रोग्राम को इस तरह बनाया गया है कि 21वीं सदी के भारत में एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार की जाए जो की दुनियाभर में भारतीय साहित्य के राजदूत बन सकें. प्रोग्राम को ये ध्यान में रखकर भी बनाया गया है कि भारत पुस्तक प्रकाशन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है. हमारे पास स्वदेशी साहित्य का खजाना मौजूद है. इसी खजाने को विश्व स्तर पर पेश करना इस प्रोग्राम का लक्ष्य है.   

वीडियो- स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जीते इन स्टूडेंट्स ने बताया कैसे बनाए स्टार्ट-अप

Advertisement