पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने अपनी मनमानी करना शुरू कर दिया है. कुछ जगहों पर नाम बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. उत्तर 24 परगना जिले के बारासात इलाके में BJP समर्थकों ने कथित तौर पर एक सड़क और एक पार्क का नाम बदल दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
बंगाल में जीतते ही BJP समर्थकों ने मस्जिद बाड़ी रोड और सिराज उद्यान का नाम बदला, VIDEO
West Bengal Election: नाम बदले जाने के समय कुछ BJP समर्थक झंडे लहरा रहे थे और 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे. नाम बदलने की घटनाओं को लेकर अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.


इंडिया टुडे से जुड़े दीपक देबनाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार 5 मई को कुछ BJP समर्थक बारासात के मोयना इलाके में पहुंचे. वहां एक गेट पर 'मस्जिद बाड़ी रोड' लिखा हुआ था. समर्थकों में से कुछ लोग कथित तौर पर सीढ़ी लेकर ऊपर चढ़े और पुराने नाम का बोर्ड तोड़ने लगे. इसके बाद उन्होंने कथित रूप से वहां नया नाम 'नेताजी पल्ली रोड' का बैनर लगा दिया. इस दौरान वहां मौजूद लोग नारेबाजी भी कर रहे थे और खुशी मना रहे थे.
रोड का नाम बदलने मांग की थीस्थानीय BJP नेता नितीश मंडल ने कहा कि नाम बदलने की मांग कई सालों से की जा रही थी. उन्होंने कहा,
"इस रोड का नाम बदलकर 'नेताजी पल्ली' रखना हमारी पुरानी मांग थी. हम पिछले 10-15 सालों से इसकी गुजारिश कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए. यह पहल तब की गई जब हमारी पार्टी सत्ता में आई. इस इलाके में 15 हजार लोग रहते हैं, जिनमें मुस्लिम आबादी लगभग 500 से 1000 है. इसीलिए हम चाहते हैं कि इसका नाम 'नेताजी पल्ली' रखा जाए. तो उस इलाके के लोगों ने खुद ही नाम बदल दिया."
नितीश मंडल ने कहा कि पंचायत सदस्य हलीमा बीबी यहां से हैं, इसलिए प्रशासन ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रहा था. इसलिए उस इलाके के लोगों ने यह काम कर दिया.
'सिराज उद्यान' का नाम बदलाबारासात में ही कथित तौर पर 'सिराज उद्यान' नाम के एक पार्क का नाम बदलकर 'शिवाजी पार्क' कर दिया गया. मंगलवार 5 मई को दोपहर के समय कुछ लोग वहां पहुंचे, पोस्टर लगाए और पार्क का नया नाम घोषित कर दिया. इस दौरान कुछ लोग BJP के झंडे लहरा रहे थे और 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे.
यह भी पढ़ें: बंगाल में जहां SIR में सबसे ज्यादा वोट कटे, वहां TMC जीती या BJP ने मारी बाजी?
वायरल वीडियो में दिखता है कि नाम बदलने की कोशिश के दौरान वर्दीधारी जवान भी मौजूद रहे. नाम बदलने की घटनाओं को लेकर अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
बारासात में BJP की जीतबारासात विधानसभा सीट पर इस बार BJP को बड़ी जीत मिली है. BJP उम्मीदवार शंकर चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार को करीब 16 हजार वोटों से हराया. यह सीट पहले तृणमूल कांग्रेस के पास थी और इसे उसका मजबूत गढ़ माना जाता था.
वीडियो: चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में अब कौन-सी फाइलें टटोली जा रही हैं?






















