Sandeep Reddy Vanga ने महीनों पहले अनाउंस किया था कि वो Prabhas स्टारर Spirit को 2027 की ईद पर रिलीज़ करेंगे. मगर पिछले दिनों खबर आई कि उन्होंने इस फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया है. वो भी कोई एक-दो नहीं बल्कि 9 महीनों के लिए. दावा किया गया कि फिल्म को टालने के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर असल में Salman Khan हैं. इसमें कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं.
सलमान के डर से पीछे नहीं हटे प्रभास-वांगा, पोस्टपोन नहीं हुई 'स्पिरिट'
रिपोर्ट्स थीं कि संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' को 9 महीनों के लिए पोस्टपोन कर दिया है. मगर मेकर्स ने सलमान के साथ क्लैश नहीं टाला.


2027 में ईद 09 मार्च यानी मंगलवार को पड़ रही है. वांगा ने 'स्पिरिट' के लिए 05 दिसंबर यानी फ्राइडे की डेट फाइनल की थी. इससे उन्हें वीकेंड के साथ ईद की छुट्टी का फायदा मिलेगा. मगर फिर सलमान ने बताया कि वो वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 को भी ईद 2027 पर ही रिलीज़ करेंगे. उन्होंने कोई स्पेसिफिक डेट तो नहीं बताई. मगर छुट्टियों के कैलकुलेशन को देखकर ये अनुमान लगाना कठिन नहीं कि उनकी फिल्म भी 05 मार्च को ही रिलीज़ होगी.
यानी एक तरफ़ सलमान और वामसी. दूसरी तरफ़ प्रभास और वांगा. ये 2027 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की औपचारिक घोषणा थी. मगर फिर खबर आई कि वांगा अपनी फिल्म को मार्च की जगह दिसंबर 2027 में रिलीज़ करेंगे. इसके लिए प्रभास के बिजी शेड्यूल को जिम्मेदार ठहराया गया. दरअसल, वो इस वक्त 'स्पिरिट' के अलावा 'फौजी' और 'कल्कि 2' की शूटिंग भी कर रहे हैं. इसलिए वांगा उनके साथ टुकड़ों में ही शूटिंग कर पा रहे. इसके बाद फिल्म की एडिटिंग और म्यूजिक में भी काफी समय जाएगा. इसलिए दावा किया गया कि ‘स्पिरिट’ मार्च 2027 में रिलीज़ नहीं हो पाएगी.
पिंकविला ने भी अपने सूत्रों के हवाले से ऐसी ही कहानी बताई है. उनके मुताबिक, जब सलमान ने SVC63 के लिए ईद की डेट अनाउंस की, ‘स्पिरिट’ को आगे बढ़ाने की चर्चा तभी शुरू हो गई थी. वैसे भी वांगा की फिल्में लॉंग रन और बगैर क्लैश के रिलीज़ होने पर ज़्यादा बेहतर परफॉर्म करेगी. इसलिए सूत्र ने दावा किया कि उन्होंने 'स्पिरिट' को आगे बढ़ाने का फैसला मजबूरी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया है. ये प्रैक्टिकल बिजनेस मूव है. बताया गया कि ये मूवी अब सीधे 01 दिसंबर, 2027 को रिलीज़ होगी. ये वही डेट है, जिस दिन 2023 में रणबीर कपूर-वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' आई थी.

हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इन सभी चर्चाओं का खंडन किया है. उन्होंने मेकर्स के हवाले से बताया कि ‘स्पिरिट’ को पोस्टपोन करने की बात महज एक अफ़वाह है. उनके मुताबिक, फिल्म पर पूरी रफ्तार से काम जारी है. ‘स्पिरिट’ अपनी तय रिलीज़ डेट यानी 05 मार्च को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि वांगा, जो खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने अब तक इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहा. न ही उन्होंने इस बाबत कोई ट्वीट किया है. इससे पहले दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने पर उन्होंने तुरंत ट्वीट किया था. दूसरे मामलों में भी वो ऐसा करते रहे हैं. मगर यहां उनकी फिल्म टलने की खबर उड़ी और उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. उनका ये रवैया लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है.
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी कहना है कि ‘स्पिरिट’ के मेकर्स एक साल पहले अपनी फिल्म पोस्टपोन होने की खबरों को हवा नहीं देना चाहते. वो ‘टॉक्सिक’ वाली रणनीति अपनाना चाहते हैं. लास्ट मोमेंट तक क्लैश की खबर से दोनों फिल्मों को फायदा होगा. हालांकि फिलहाल, तो आधिकारिक रूप से यही कहा गया है कि ‘स्पिरिट’ 5 मार्च, 2027 को ही आएगी. आगे क्या होगा, ये आने वाला समय बताएगा.
वीडियो: सलमान की SVC63 का डार्क अवतार, कसीनो सेट में होगा खतरनाक एक्शन






















