The Lallantop

ऑफिस में अब छुट्टियां बचाओ, पैसा कमाओ... नया लेबर कोड लागू होने से हर साल मिलेगा पैसा

अब नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत की बची हुई छुट्टियों का पैसा पाने के लिए कंपनी छोड़ने या रिटायरमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है (फोटो क्रेडिट: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नए लेबर कोड्स के तहत नौकरीपेशा कर्मचारियों को अब अपनी संचित कमाई हुई छुट्टियों को हर साल पैसे में बदलने की सुविधा मिलेगी, इसके लिए नौकरी छोड़ने या रिटायर होने का इंतजार जरूरी नहीं होगा।
  • पहले कुछ राज्यों में ही उपलब्ध थी यह सुविधा, किन्तु नए कोड के अनुसार पूरे देश में एक समान नियम लागू किए जाएंगे जिससे हर कर्मचारी को छुट्टियों के लिए मानकीकृत व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
  • इस बदलाव से कर्मचारियों को अपनी बची हुई छुट्टियों के लिए नकद भुगतान तुरंत प्राप्त होगा, जिससे उनके वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और सुलभता बढ़ेगी।

नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है. नए लेबर कोड्स (New Labour Codes) में छुट्टियों (Leave Encashment) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब नौकरीपेशा लोगों को अपनी संचित छुट्टियों (earned leave) का पैसा पाने के लिए कंपनी छोड़ने या रिटायरमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नए लेबर कोड के तहत अब Earned Leave (कमाई हुई छुट्टी) के नियम पूरे देश में लगभग एक जैसे कर दिए जाएंगे, यानी हर राज्य में अलग-अलग नियमों के बजाय एक स्टैंडर्ड सिस्टम लागू होगा. इसमें यह तय होगा कि कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी. कितनी छुट्टियां आगे के लिए बचाकर रखी जा सकती हैं और कितनी छुट्टियों को पैसे में बदला जा सकता है. हालांकि, जहां जरूरी होगा वहां राज्यों के कुछ खास नियम भी लागू रह सकते हैं.

इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह है कि अब कर्मचारी अपनी बची हुई earned leave को हर साल ही पैसे में बदल सकते हैं, यानी उन्हें इसके लिए नौकरी छोड़ने, रिटायर होने या नौकरी खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पहले यह सुविधा सिर्फ कुछ राज्यों जैसे तेलंगाना वगैरह में ही मिलती थी. अब यह अधिकार पूरे देश के कर्मचारियों को मिलेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के मोटे बिल से दुखी हैं, जाल से बाहर निकलने का तरीका जान लीजिए

डेलॉयट इंडिया के निदेशक तरुण गर्ग इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में कहते हैं, “न्यू लेबर कोड (OSH Code) के प्रावधानों के अनुसार, कर्मचारियों को 30 दिनों तक की छुट्टियों को संचित करने और अगले साल में ले जाने की अनुमति है. जहां earned leave 30 दिनों से अधिक हो जाते हैं, कर्मचारी ऐसे अतिरिक्त अवकाशों के बदले नगद पैसा पाने के पात्र हो सकते हैं. कर्मचारी कैलेंडर वर्ष के अंत में अपनी सभी earned leave के लिए इनकैशमेंट (भुनाने) की मांग भी कर सकते हैं.”

वीडियो: 'अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो गई' पाक PM का ट्वीट ट्रंप ने लिखा?

Advertisement

Advertisement