The Lallantop

FSSAI ने डियाजियो की शराब से भरे 18 हजार बॉक्स क्यों जब्त कर लिए?

वहीं कंपनी का दावा है कि ये बोतलें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से मान्यता प्राप्त प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली कंपनी से खरीदी गई थीं.

Advertisement
post-main-image
डियाजियो दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी है ( प्रतीकात्मक फोटो क्रेडिट: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डियाजियो इंडिया की शराब की करीब 18,000 बोतलों को जब्त किया है, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर सेफ रीसाइकिलिंग का निशान नहीं पाया गया।
  • बेंगलुरु स्थित यूनाइटेड स्पिरिट्स फैक्ट्री में रीसाइकिल प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को लेकर अधिकारियों ने जांच की, जिससे मानकों के उल्लंघन का पता चला है।
  • डियाजियो इंडिया ने बोतलों को अलग रखा है और FSSAI से संपर्क कर आगे के निर्देश मिलने का इंतजार कर रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वास्थ्य की वजह से शराब की जब्ती की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो पर कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने इस कंपनी की शराब की बोतलों से भरे करीब 18,000 बॉक्स जब्त कर लिए हैं. कंपनी की इन बोतलों पर सेफ रीसाइकिल प्लास्टिक से बने होने का कोई निशान नहीं था.

Advertisement

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि डियाजियो इंडिया (Diageo India) ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. कंपनी ने कहा है कि उसकी कुछ बोतलों को अधिकारियों द्वारा अगले निर्देश तक अलग रखा गया है. कंपनी का ये भी दावा है कि ये बोतलें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से मान्यता प्राप्त प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली कंपनी से खरीदी गई थीं.

डियाजियो इंडिया की इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को एक बयान में बताया, "हमारे उत्पाद इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हम इस मामले पर आगे के निर्देश के लिए FSSAI से संपर्क कर रहे हैं."

Advertisement

फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के इन अधिकारियों ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित यूनाइटेड स्पिरिट्स की फैक्ट्री का दौरा किया था. यहां इन अधिकारियों को बताया गया था कि डियाजियो इंडिया की इस फैक्ट्री में रीसाइकिल प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल होता है. लेकिन जांच करने वाले अधिकारियों ने इसे गलत पाया. एक सरकारी ज्ञापन में यह बात कही गई है.

ये भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड की वेतन सीमा बढ़कर 25 हजार होगी, जानें आपका क्या फायदा है

इस ज्ञापन में आगे कहा गया कि शराब की जब्ती लोगों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की गई थी. हालांकि इस बारे में एफएसएसएआई ने सवालों का जवाब नहीं दिया. FSSAI काफी समय से लेबलिंग और मानकों का पालन कराने को लेकर शराब कंपनियों, एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों और खाने-पीने की चीजें बेचने वाली दूसरी कंपनियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना रहा है.

Advertisement

यह कार्रवाई डियाजियो के दो लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड्स पर रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. फूड रेगुलेटर ने हाल ही में कंपनी पर आरोप लगाया था कि इन दोनों ब्रांड्स पर शराब की परिपक्वता (maturity) को लेकर भ्रामक जानकारी दी गई और बनावटी फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया. 

वीडियो: Jharkhand Protest में लाठीचार्ज, आंसू गैस, वॉटर कैनन का इस्तेमाल, घायल लड़के ने क्या बताया?

Advertisement