The Lallantop

Zomato-Blinkit का फेवरेट एड्रेस बना जंतर मंतर, CJP प्रोटेस्ट की वजह से मिले छप्परफाड़ ऑर्डर

जंतर मंतर पर पर खाने-पीने की चीजों, ग्रॉसरी आइटम्स, बिस्कुट से लेकर बैंडेज तक जैसी चीजों की मांग में भारी उछाल आया है.

Advertisement
post-main-image
मैकडॉनल्ड्स, केएफसी और बर्गर किंग वगैरा ने सप्लाई बढ़ा दी है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, जेप्टो और Zepto ने अपने ऐप्स में जंतर मंतर विरोध स्थल को डिलीवरी एड्रेस के रूप में शामिल किया है, जहां छात्रों के लिए बड़ी मात्रा में खाने-पीने का सामान पहुंचाया जा रहा है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन के कारण वहां खाने, ग्रॉसरी और मेडिकल सप्लाई की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिससे डिलीवरी कंपनियों को सप्लाई बढ़ानी पड़ी है।
  • प्रदर्शन स्थल पर ऑर्डर 70-80% बढ़ गए हैं और डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चल रही हैं, जबकि आयोजकों ने अपील की है कि फिलहाल अतिरिक्त सामान न भेजा जाए क्योंकि जरूरी वस्तुओं की पर्याप्त व्यवस्था हो चुकी है।

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto और Instamart ने अपने ऐप्स पर ‘जंतर मंतर विरोध स्थल’ (Jantar Mantar Protest Site) को अपने डिलीवरी एड्रेस में शामिल कर लिया है.

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की पत्रकार रत्ना भूषण की एक खबर में बताया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते जंतर मंतर पर खाने-पीने की चीजों, ग्रॉसरी आइटम्स, बिस्कुट से लेकर बैंडेज तक जैसी चीजों की मांग में भारी उछाल आया है.

मैकडॉनल्ड्स, KFC और बर्गर किंग जैसे फूड आउटलेट के अलावा पानी, जूस, कोल्डड्रिक, स्नैक्स और दूसरी चीजें बेचने वाले ब्रांडों ने एग्रीगेटरों और दिल्ली के कनॉट प्लेस (सीपी) क्षेत्र के आसपास स्थित अपने स्टोरों में सप्लाई बढ़ा दी है.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन स्थल के आसपास मौजूद छात्रों के लिए सुबह 3 बजे तक ऑर्डर दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कितनी है शिक्षा मंत्री की संपत्ति? जानें प्लॉट, खेत या म्युचुअल फंड... कहां लगाया धर्मेंद्र प्रधान ने पैसा

एक क्विक ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स से बाचतीत में कहा कि 20 जुलाई से विरोध स्थल पर ऑर्डर की संख्या में रोजाना कम से कम 70-80% की वृद्धि हुई है. इस अधिकारी का कहना है कि कंपनी को देर रात तक ऑर्डर मिल रहे हैं. 

Advertisement

अन्य लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि कई कैब एग्रीगेटरों ने छात्रों को बिना पैसे लिए कैब मुहैया करवाई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छात्रों द्वारा वायरल किए गए पोस्ट में कहा गया है कि राजधानी के कनॉट प्लेस ( सीपी) में ब्लू टोकाई और डोमिनोज के आउटलेट आंसू गैस छोड़े जाने पर "फर्स्ट एड" केंद्रों के रूप में काम कर रहे थे. छात्रों ने यह भी लिखा कि जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय जंतर-मंतर पर रात 3 बजे भी खाना पहुंचा रहे थे. हालांकि, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला.

जंतर मंतर पर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है. जंतर मंतर में प्रदर्शनकारियों के लिए खाने के पैकेट ही पैकेट पहुंचते रहे. स्विगी,जोमैटो से लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज के फेरे पर फेरे धरनास्थल की ओर लगते रहे. जंतर मंतर पर इतना खाना आ गया कि आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खाना या अन्य जरूरी सामान न भेजें. इस समय जरूरी चीजों की पर्याप्त व्यवस्था है. हमारी टीम भी वहां मौजूद है. आप इस वीडियो में इससे जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं. 
 

 

वीडियो: CJP प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स, वाशरूम से लेकर सफाई-पानी की व्यवस्था का हाल बेहाल

Advertisement