नमक से लेकर एयरलाइंस तक का कारोबार करने वाले टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में 12 अगस्त (बुधवार) की सुबह 4% तक की गिरावट दर्ज की गई. एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह की पैरेंट कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद यह गिरावट देखने को मिली है. उनका ये इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा ग्रुप की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले आया है. माना जा रहा है कि इस इस्तीफे से निवेशक हैरान हैं.
एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से भूचाल, TCS और Tata ग्रुप के शेयर धड़ाम
N Chandrasekaran Resign: टाटा ग्रुप के स्टाफ और निवेशकों के लिए बुधवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद ग्रुप के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली है.

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक टाटा समूह में सबसे अधिक बाजार मार्केट कैप (शेयर बाजार में लिस्टेड शेयरों की कुल वैल्यू) वाली कंपनी टीसीएस (TCS) के शेयर 4% से गिरकर 2,322 रुपये पर आ गए. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर भी 4% गिरे. इसी तरह टाटा कंज्यूमर और टाटा पावर के शेयर लगभग 2% गिरे.
63 साल के चंद्रशेखरन ने टाटा को एयरलाइंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और डिजिटल कारोबार जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फरवरी 2027 तक अपने चेयमैन पद पर बने रहेंगे. चंद्रशेखरन टीसीएस, टाटा मोटर्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सहित अन्य टाटा कंपनियों के भी सर्वेसर्वा (चेयरमैन) हैं .
ये भी पढ़ें: टाटा ट्रस्ट्स में सब ठीक नहीं? टेन्योर खत्म होने से पहले विजय सिंह SRTT से बाहर
चंद्रशेखरन साल 2017 में बने थे टाटा संस के चेयरमैन
साल 2017 में टाटा संस का कार्यभार संभालने के बाद से एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के सभी बिजनेस को लीड कर रहे हैं. उनका इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक और टाटा संस में लगभग 66% हिस्सेदारी रखने वाली टाटा ट्रस्ट्स के मतदान को लेकर अनिश्चितता के बीच आया है.
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा चंद्रशेखरन के पद पर बने रहने के खिलाफ माने जा रहे हैं. निवेशकों को चिंता है कि टाटा समूह की कंपनियों के बिजनेस पर दबाव पड़ सकता है.
इस साल 24 फरवरी को टाटा संस बोर्ड ने चंद्रशेखरन को दोबारा नियुक्त करने का फैसला टाल दिया था. नोएल टाटा ने नए बिजनेस के प्रदर्शन को लेकर कुछ आपत्तियां जताई थीं. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लंबी पारी खेलने के बाद चंद्रशेखरन ने साल 2017 में टाटा संस की कमान संभाली थी. रतन टाटा के बाद होल्डिंग कंपनी का नेतृत्व करने वाले टाटा परिवार के बाहर के पहले चेयरमैन बने.
वीडियो: हरभजन सिंह और पंजाब पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, बीच में किसने संभाला मामला?












