चीन के वेनचांग अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के करीब 85 सेकंड बाद लॉन्ग मार्च-7ए रॉकेट में जोरदार धमाका हो गया. रॉकेट में आग लग गई और वह हवा में ही टूट गया. इस रॉकेट के जरिए झोंगशिंग-4बी संचार उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा जा रहा था, लेकिन हादसे में उपग्रह भी नष्ट हो गया और पूरा मिशन खत्म हो गया. लॉन्ग मार्च-7ए इससे पहले कई सफल उड़ानें पूरी कर चुका है, इसलिए इस हादसे को चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आखिर रॉकेट में क्या खराबी आई और इसका चीन के अंतरिक्ष अभियान पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
लॉन्च के 85 सेकंड बाद China का रॉकेट फटा, Long March 7A में क्या हुआ?
चीन का लॉन्ग मार्च-7ए रॉकेट उड़ान के 85 सेकंड बाद ही धमाके के साथ टूट गया. इस हादसे में संचार उपग्रह भी नष्ट हो गया और चीन के अंतरिक्ष अभियान को बड़ा झटका लगा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










