एयर इंडिया (Air India) अपनी ज्यादातर फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने जा रही है. इंडिया टुडे की एक खबर में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से बताया गया कि एक अंदरूनी नोटिस में बताया गया है कि एयरलाइन 1 सितंबर से इन सेवाओं को बहाल करेगी. फ्लाइट्स की संख्या घरेलू और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर बढ़ाई जाएंगी.
इस दिन से शुरू होगी एयर इंडिया की बंद पड़ी फ्लाइट्स, अब कम होगा किराया?
ईरान-इजरायल युद्ध और तेल की कीमतों में उछाल की वजह से एयर इंडिया ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की थी. हालांकि, अब इनका फिर से परिचालन शुरू किया जा सकता है. इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है.

साथ ही, इसी साल की सर्दियों से कई इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने का प्लान है. हवाई जहाज के तेल (एयर टरबाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल की वजह से एयर इंडिया ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की थी. इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानें शामिल थीं. अब फिर से इनके संचालन की तैयारी की जा रही है.
फिर से हवाई सेवाएं शुरू करने से यात्रियों के पास हवाई यात्रा के लिए ज्यादा फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी. इसके अलावा, एयर इंडिया सर्दियों के मौसम में कई अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ाने की योजना बना रही है. एयर इंडिया मिलान, फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख, वियना, मेलबर्न, टोक्यो और न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने वाली है.
ये भी पढ़ें: प्लास्टिक नोट आपके हाथ में कब आएंगे, RBI ने बता दिया
फ्लाइट्स की संख्या में कमी क्यों की गई?मई में एयर इंडिया ने घोषणा की थी कि कंपनी जून और अगस्त के बीच लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कम करेगी. इस फैसले से कंपनी की विदेशी उड़ानों की क्षमता में 27% तक की कमी आई है. एयरलाइन ने दिल्ली-शिकागो, दिल्ली-नेवार्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले सहित 7 रूट्स पर सेवाएं भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं.
कुछ हफ्तों बाद एयर इंडिया ने अपने घरेलू उड़ानों में भी अस्थायी कटौती की घोषणा की. सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन ने जुलाई और अगस्त के दौरान अपनी घरेलू उड़ानों में 20-22% की कमी की थी. एयर इंडिया हर हफ्ते करीब 3,600 घरेलू उड़ानें चलाती है. 20-22% कटौती का मतलब हुआ कि कंपनी ने हर हफ्ते 700 से ज्यादा उड़ानें कम कर दी थीं.
वीडियो: झारखंड विरोध प्रदर्शन पर छात्रों के समर्थन में आए राहुल गांधी













