The Lallantop

सलमान की SVC63 के लिए मेकर्स ने 'रामायण' के सेट को अफगानिस्तान बना दिया!

मेकर्स ने प्राइम फोकस स्टूडियो में मिट्टी की इमारतें और संकरी गलियां तैयार करवा दी हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान की SVC63 का क्लैश प्रभास की 'स्पिरिट' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान अफगानिस्तान की झलक दिखाने वाले बड़े सेट पर मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे।
  • हैदराबाद में होने वाला शेड्यूल प्रीपोन कर शूटिंग लोकेशन मुंबई के गोरेगांव में बदल दी गई है जहां अफगानी गांव का सेट बनाया गया है।
  • मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद मेकर्स यूरोप जाएंगे और फिल्म की रिलीज़ मार्च 2027 में ईद के दौरान करने की योजना है।

Vamshi Paidipally के डायरेक्शन में बन रही SVC63 के लिए Salman Khan अफ़गानिस्तान जाएंगे. कम-से-कम स्क्रीन पर तो जरूर. खबर है कि फिल्म के मुंबई शेड्यूल में मेकर्स ने अफ़गानिस्तान को रीक्रीएट किया है. इसके लिए उन्होंने लंबा-चौड़ा सेट भी तैयार किया है. यहां फिल्म के तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होगी.

Advertisement

SVC63 का ये शेड्यूल पहले हैदराबाद में शूट होने वाला था. वहां फिल्म के विलन्स और सलमान के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत होने वाली थी. चर्चा थी कि ये मूवी का फाइनल शेड्यूल होगा. मगर मेकर्स ने न केवल उसे प्रीपोन किया बल्कि शूटिंग लोकेशन को भी चेंज कर दिया. अब हैदराबाद वाला हिस्सा 07 अगस्त से मुंबई के गोरेगांव में शूट किया जा रहा है. वो भी नमित मल्होत्रा के उसी प्राइम फोकस स्टूडियो में, जहां रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की शूटिंग हुई है.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर वामसी पैडिपली ने प्राइम फोकस स्टूडियो में एक अफ़गानी गांव का बड़ा सेट तैयार करवाया है. इसमें मिट्टी से बनी इमारतें, संकरी गलियां और कई पुराने दिखने वाले घर बनाए गए हैं. यहां फिल्म के कुछ सबसे ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी. एक सूत्र ने बताया कि सलमान के अलावा नयनतारा भी इस हिस्से की शूटिंग में मौजूद रहेंगी. फिल्म में दोनों के हिस्से खूब एक्शन सीन्स आए हैं.

Advertisement

वैसे, इस शेड्यूल में दर्शकों को राहुल देव और सलमान की लड़ाई देखने को मिल सकती है. राहुल ने कन्फर्म किया है कि वो फिल्म के तीन मेन विलन्स में से एक हैं. बाकी दो का रोल अभिमन्यु सिंह और अरविन्द स्वामी करेंगे. यही नहीं, सितंबर की शुरुआत में जैकी श्रॉफ भी इस हिस्से की शूटिंग शुरू कर देंगे. फिल्म में वो विलन नहीं बल्कि सलमान के शुभचिंतक या मेंटर का रोल करेंगे. वो ऐसे वक्त पर कहानी में एंट्री लेते हैं, जब सलमान का किरदार काफी स्ट्रगल कर रहा होता है. फिल्म में ‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे भी काम कर रही हैं. लेकिन उनके रोल को लेकर अभी फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि मुंबई शेड्यूल के बाद मेकर्स यूरोप रवाना होंगे. वहां भी कुछ बड़े एक्शन पीस को फिल्माया जाएगा. इस तरह अक्टूबर मिड या एंड तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. रही रिलीज़ की बात तो मेकर्स इसे अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में सिनेमाघरों में ले आएंगे.

वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 में विलन के नाम पर लगी मुहर?

Advertisement

Advertisement