The Lallantop

क्रेडिट कार्ड के बिना कैसे बनें बैंकों के फेवरेट? ये टिप्स क्रेडिट स्कोर 'उछाल' देंगे

क्रेडिट कार्ड के जरिये अपनी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी साबित करने के बजाय आप बैंकों को बता सकते हैं कि आपकी वित्तीय आदतें अच्छी हैं. जैसे आप समय पर अपने लोन की EMI भरते हैं, बिजली, मोबाइल, पानी जैसे बिल समय पर भरते रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
आपका क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों की संख्या है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रेडिट कार्ड के बिना भी समय पर लोन EMI और यूटिलिटी बिलों का भुगतान करके अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री और मजबूत क्रेडिट स्कोर बनाया जा सकता है।
  • अधिकतर लोग मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के बिना अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना मुश्किल है, जबकि सही वित्तीय आदतें और स्मार्ट विकल्प इसका कारण हैं।
  • समय पर बिल चुकाने और वित्तीय अनुशासन दिखाने से छह महीने से एक साल में क्रेडिट स्कोर में सुधार होगा और बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल बनेगी।

अगर आप एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना चाहते हैं लेकिन क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. अक्सर लोग मानते हैं कि बिना क्रेडिट कार्ड के अच्छा स्कोर बनाना मुश्किल है, जबकि हकीकत इससे अलग है. सही वित्तीय आदतें अपनाकर और कुछ स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल करके आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी मजबूत क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं.

Advertisement

मिंट की एक रिपोर्ट बताती है कि क्रेडिट कार्ड के जरिये अपनी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी साबित करने के बजाय आप बैंकों को बता सकते हैं कि आपकी वित्तीय आदतें अच्छी हैं. जैसे आप समय पर अपने लोन की EMI भरते हैं, बिजली, मोबाइल, पानी जैसे बिल समय पर भरते रहे हैं.

क्रेडिट स्कोर क्या है? इसका मूल्यांकन कैसे किया जाता है?

आपका क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों की संख्या है. इस संख्या के जरिये पता चलता है कि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कैसी रही है. जब आप समय से अपने लोन की किस्त भरते हैं या तय तारीख पर बिल वगैरा चुकाते हैं तो बैंकों को इसी क्रेडिट स्कोर से पता चल पाता है कि आप आर्थिक तौर जिम्मेदार हैं.

Advertisement

लोन देने वाले बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थान कर्ज के इच्छुक लोगों की साख का पता लगाने के लिए 5 सी (5 C) का इस्तेमाल करती हैं. ये पांच सी हैं. कैरेक्टर, कैपिसिटी, कैपिटल, कोलेटरल और कंडीशंस. यह आपकी रीपेमेंट हिस्ट्री और क्रेडिट अनुशासन से पता चलता है. इससे यह पता चलता है कि आपने पहले जो लोन ले रखे हैं उनके कितने समय से भरा है. यह पैमाना-

- आपकी इनकम, नौकरी कितनी स्थिर है, 
- फिलहाल आपको कौन-कौन से लोन भरने हैं, 
- क्या वित्तीय जिम्मेदारियां हैं जिनका निवर्हन आपको करना है वह भी बिना और अधिक कर्ज में डूबे,
- लोन चुकाने की आपकी क्षमता, 

को मापता है. यह आपके निवेश, व्यक्तिगत संपत्ति (जैसे सोना आदि) और बचत के आकलन के माध्यम से आपकी वित्तीय मजबूती का एक इंडीकेटर है. 

Advertisement

इसमें आपके लोन आवेदन के उद्देश्य और उन वित्तीय स्थितियों की जांच की जाती है जो आपकी तरफ से लोन चुकाने को प्रभावित कर सकती हैं. इसके अलावा एक हिस्से वे शर्तें होती हैं जो यह बताती हैं कि जो कर्ज आपको दिया गया है वह कैसे चुकाया जाएगा, किसी भी विवाद की स्थिति में उसका समाधान कैसे किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पहले से अप्रूव्ड लोन लेने जा रहे हैं? ये काम की जानकारी मुसीबत से बचा लेगी

क्रेडिट कार्ड के बिना 'साख' कैसे बना सकता हूं?

किसी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था से पर्सनल लोन या सुरक्षित लोन (एफडी के बदले) के लिए आवेदन करें. इसमें आप बिना किसी ड्यू डेट को चूके किस्त भर सकते हैं. सामान खरीदने या किसी तरह की सेवाएं लेने के लिए ईएमआई ऑफर का इस्तेमाल करें. या लोन चुकाने के लिए वित्तीय अनुशासन दिखाने और एक साफ सुथरी क्रेडिट हिस्ट्री और मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल स्थापित करने के लिए ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ (BNPL) विकल्प चुनें.

आप यह सुनिश्चित करके भी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री दिखा सकते हैं कि आपके बिजली, किराया और अन्य बिल, जैसे आपके यूटिलिटी बिल सालों से लगातार और समय पर चुकाए जाते रहे हैं. अपनी कमाई के बारे में प्रूफ देने के लिए नौकरी करते रहें या कोई भी रोजगार करें. यह सुनिश्चित करें कि आप अपने लोन आवेदन केवल चुनिंदा बैंकों को ही भेजें. ऐसा इसलिए क्योंकि एक ही व्यक्ति की तरफ से कई बार लोन आवेदन करने से क्रेडिट प्रोफाइल के लिए 'ऋण जांच' शुरू हो सकती है. इससे आपके पूरे क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

मैं अपनी क्रेडिट रिपोर्ट कैसे देख सकता हूँ?

इक्विफैक्स (Equifax), एक्सपीरियन (Experian), सिबिल (CIBIL) और सीआरआईएफ हाई मार्क (CRIF High Mark) जैसी कई कंपनियां क्रेडिट ब्यूरो क्रेडिट रिपोर्ट देती हैं. आपको हर साल एक क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में हासिल करने का अधिकार है. वहीं, अगर आप अपनी किस्तें समय से भरते हैं और बाकी मानकों का पालन करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर छह महीने से एक साल के भीतर धीरे-धीरे बेहतर होगा.

वीडियो: Islamabad Talks क्यों फेल हो गई?

Advertisement