सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को गिरावट जारी रही. दोपहर डेढ बजे के आसपास मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड में दिसंबर वायदा 1300 रुपये की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के साथ सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक इस साल की शुरुआत में एमसीएक्स पर सोने का भाव 1 लाख 80 हजार 779 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था.
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, गोल्ड मार्केट में लौटेगी खरीदारों की रौनक?
धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है. गोल्ड की कीमतें जिस तेजी से बढ़ी हैं, आम लोगों के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट जरूर आई है.

सोने की तरह चांदी का वायदा भाव भी आज भारी गिरावट के साथ खुला. MCX पर चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,168 की गिरावट के साथ 2 लाख 6 हजार प्रति किलोग्राम पर खुला. वहीं दोपहर होते-होते गिरावट और बढ़ गई. डेढ़ बजे के आसपास चांदी का दिसंबर वायदा 5568 रुपये लुढ़ककर 2 लाख 3500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.
इस साल की शुरुआत में एमसीएक्स पर चांदी 4 लाख 20 हजार 48 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी. इस तरह से देखें तो चांदी फिलहाल रिकॉर्ड हाई से 50% से भी ज्यादा लुढ़क चुकी है.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के फ्यूचर्स में गिरावट देखी गई. कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 4,110 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा था. इसी तरह से चांदी 56.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी. इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतें 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के हाई लेवल पर पहुंच गई थीं. इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमतें $121.79 प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं.
ये भी पढ़ें: सोने के आयात पर 3% IGST चुकाना होगा, सरकार के इस फैसले से गोल्ड होगा महंगा?
सोने-चांदी में गिरावट क्यों आईसऊदी अरब की तेल फैसिलिटी पर ड्रोन हमलों के बाद कच्चा तेल चढ़कर करीब 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है. इस वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, सोने में टेक्निकली लॉन्ग अनवाइंडिंग देखी जा रही थी.
वीडियो: लॉरेंस का नाम ले उद्धव ने अमित शाह, फडणवीस और एकनाथ शिंदे को घेर लिया













