The Lallantop

EPFO ने प्रोविडेंट फंड वालों को हर अपडेट 'WhatsApp' करने का इंतजाम कर दिया

EPFO ने पीएफ खाताधारकों से अपील की है कि वे इन 'जरूरी अपडेट और उपयोगी जानकारी' के लिए इस आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल से जुड़ें. इसके लिए एक सीधा लिंक भी साझा किया गया है. इसके जरिये खाताधारक इस वॉट्सऐप चैनल को फॉलो कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
अभी तक EPFO ‘उमंग’ एप और अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये पीएफ से जुड़ी जानकारी और सेवाएं मुहैया करा रहा है. (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों और पेंशनर्स के लिए आवश्यक अपडेट्स और सूचनाएं देने हेतु एक आधिकारिक WhatsApp चैनल लॉन्च किया है।
  • EPFO ने यह नया WhatsApp चैनल लॉन्च करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि पीएफ खाताधारकों को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जानकारी देने के लिए अतिरिक्त और सुरक्षित माध्यम की आवश्यकता थी।
  • WhatsApp चैनल के माध्यम से खाताधारक आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन पीएफ बैलेंस जांच या धन निकासी जैसी सेवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं।

EPFO ने अपने लाखों PF खाताधारकों को 'WhatsApp गिफ्ट' दे दिया है. रविवार, 13 सितंबर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक्स पर बताया कि उसने सदस्यों और पेंशनर्स को अपनी जरूर अपडेट्स और सूचनाओं की जानकारी देने के लिए WhatsApp Channel लॉन्च कर दिया है.

Advertisement
EPFO WhatsApp Channel लॉन्च

EPFO ने पीएफ खाताधारकों से अपील की है कि वे इन ‘जरूरी अपडेट और उपयोगी जानकारी’ के लिए इस आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल से जुड़ें. इसके लिए एक सीधा लिंक भी साझा किया गया है. इसके जरिये खाताधारक इस वॉट्सऐप चैनल को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा EPFO ने एक क्यूआर कोड साझा किया है. इसे स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: PF क्लेम में 35 दिन की देरी, EPFO को कोर्ट ने लगाई फटकार, 6% ब्याज के साथ पैसा देने का निर्देश

Advertisement

अभी तक EPFO ‘उमंग’ एप और अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये पीएफ से जुड़ी जानकारी और सेवाएं मुहैया करा रहा है. अब लोगों के पास संगठन से जुड़े से जुड़ी जानकारी के लिए एक और जरिया मिल जाएगा.

हालांकि, EPFO की घोषणा में यह नहीं कहा गया है कि सदस्य वॉट्सऐप चैनल का इस्तेमाल करके सीधे अपने पीएफ खाते के डिटेल्स तक पहुंच सकते हैं. मतलब साफ है कि पीएफ खाताधारक वॉट्सऐप के जरिये अपने पीएफ बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे और न ही पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे. सुरक्षा के लिहाज से ये ठीक भी है. किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत पीएफ इन्फॉर्मेशन को शेयर करना खतरनाक साबित हो सकता है. 

Advertisement

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के लिए पीएफ लेनदेन आसान बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है. कुछ महीने पहले केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया था कि पीएफ खाताधारक यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिए जल्द ही अपने PF खाते से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.

वीडियो: हॉर्मुज़ संकट गहराया, ईरान-खाड़ी देशों की बैठक टली, सऊदी ने तेल पाइपलाइन क्यों बंद की?

Advertisement