The Lallantop

बैंकों में कब से शुरू होगा 5 डे वर्किंग? कमेटी की बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला

भारतीय बैंक संघ ने 29 सितंबर को हाई लेवल कमेटी का गठन किया था. यह कमेटी बैंकों में 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू करने के लिए बनाई गई है. लंबे समय से बैंककर्मी 5 डे वर्किंग सिस्टम की मांग कर रहे हैं. अब इस मुद्दे पर कमेटी ने अहम बैठक की है.

Advertisement
post-main-image
बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ रजनीश कर्नाटक हाई लेवल कमेटी की अध्यक्षता करेंगे (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हाई लेवल कमेटी ने बैंकों में 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव पर विचार शुरू किया है, जिसकी पहली बैठक 29 सितंबर को हुई और जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
  • बैंक यूनियनों की लंबी मांग और तीन दिन की हड़ताल के बाद भारतीय बैंक संघ ने इस कमेटी का गठन किया है ताकि बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम कर सकें।
  • कमेटी की रिपोर्ट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला करेंगे, जिसके लिए जरूरी कानूनी बदलाव भी किए जाएंगे।

बैंक कर्मचारियों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है. बैंकों में जल्द ही 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू हो सकता है . बैंक कर्मचारियों को भी कई और सेक्टर की तरह हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना होगा. शनिवार-रविवार की छुट्टी मिल सकती है. इस मामले को सुलझाने के लिए बनाई गई हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक बुधवार (29 सितंबर) को हुई.  बिजनेस टुडे के मुताबिक ये कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे सकती है. इस रिपोर्ट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय फैसला लेंगे.

Advertisement
RBI और वित्त मंत्रालय लेंगे अंतिम फैसला 

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बैठक के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हाई लेवल कमेटी 5 डे वर्किंग को लागू करने को लेकर विचार-विमर्श करेगी. कमेटी अपनी सिफारिशें और सुझाव सौंपेगी. इसके बाद आरबीआई और वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव को आगे बढ़ाना होगा. जरूरी कानूनी बदलाव करने होंगे.

उन्होंने बताया कि इस हाई लेवल कमेटी का काम बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम के प्रस्ताव पर ही विचार करना भर है. इसके अलावा परफार्मेंस के आधार पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन, बेहतर पेंशन और काम करने की सुविधाओं में सुधार जैसी दूसरी मांगों पर अलग से बातचीत होगी. ये मुद्दे हाई लेवल कमेटी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन उन सात यूनियनों में से एक है जो यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) का हिस्सा हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ATM चार्ज से LPG सब्सिडी तक, 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 5 बदलाव जान लीजिए नहीं तो फंसेंगे!

29 सितंबर को बनी थी कमेटी 

बैंक यूनियनों द्वारा तीन दिन की हड़ताल खत्म करने को लेकर चल रही बातचीत के बाद, भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने 29 सितंबर को हाई लेवल कमेटी का गठन किया. यह कमेटी बैंकों में 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू करने के लिए बनाई गई है. इसमें आईबीए और यूएफबीयू के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ बीकेएसएम के महासचिव विनोद निकम भी शामिल हैं. बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ रजनीश कर्नाटक हाई लेवल कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र वैकल्पिक अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे. 

बैंक यूनियन लंबे समय से सोमवार से शुक्रवार तक बैंक खुलने की मांग कर रही हैं. उनका तर्क है कि बैंक कर्मचारी पहले से ही लंबे समय तक काम करते हैं. उन्होंने यह भी बताया है कि आरबीआई और वित्तीय सेवा विभाग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का पालन करते हैं. वहीं, फिलहाल सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

Advertisement

वीडियो: पिता NDA समर्थित सांसद, बेटा SP के टिकट पर राज्यसभा उम्मीदवार... कौन हैं धनराज नाथवानी?

Advertisement