Karan Johar जल्द अपने टॉक शो Koffee With Karan का सीजन 9 लाने वाले हैं. उन्होंने पिछले दिनों इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स हैं कि Shah Rukh Khan 10 साल बाद कॉफी काउच पर कमबैक करेंगे. यहां वो अपने बेटे Aryan Khan के साथ नज़र आएंगे. ये पहला मौका होगा, जब शाहरुख और आर्यन किसी शो पर साथ नज़र आएंगे. साथ ही आर्यन खान का टॉक शो डेब्यू भी होगा. यहीं नहीं, शो के पहले ही एपिसोड में Salman Khan की भी वापसी होने वाली है.
सलमान-शाहरुख की 10 साल बाद 'कॉफी विद करण' में वापसी, आर्यन खान करेंगे डेब्यू!
'कॉफी विद करण सीजन 9' के बाद ये शो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. शाहरुख खान इस बार वो करने जा रहे हैं, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ.

न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाहरुख ने 'कॉफी विद करण सीजन 9' के लिए अपना एपिसोड शूट कर लिया है. इसकी शूटिंग हफ्ते भर पहले यशराज स्टूडियो में हुई थी. इस दौरान शाहरुख के बेटे आर्यन भी उनके साथ थे. रिपोर्ट है कि दोनों इस बार शो में साथ नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो ये पहला मौका होगा जब शाहरुख अपने किसी बच्चे के साथ किसी टॉक शो पर नज़र आएंगे.
दूसरी तरफ़, शाहरुख पिछली बार 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 5 में नज़र आए थे. वो ओवरऑल छह बार इस शो का हिस्सा बन चुके हैं. 2016 वाले एपिसोड में उनके साथ 'डियर ज़िंदगी' की को-स्टार आलिया भट्ट थीं. इसके बाद शाहरुख ने मीडिया से दूरी बना ली और लंबे समय तक करण के शो पर भी नहीं आए. हालांकि, 10 साल बाद ही सही, करण इस बार उन्हें बतौर गेस्ट लाने में कामयाब रहे हैं.
वैसे, सिर्फ शाहरुख ही नहीं हैं, जिनकी 'कॉफी विद करण सीजन 9' में वापसी हो रही. खबर है कि सलमान खान भी जल्द इस शो में नजर आएंगे. आखिरी सीजन के पहले गेस्ट वही होंगे. वो इससे पहले दो बार 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं. उन्होंने सीजन 4 (2013) में डेब्यू किया था. इसमें वो अपने पिता सलीम खान के साथ नज़र आए थे. इसके बाद वो सीजन 5 (2016) में शो के 100वें एपिसोड में नजर आए थे. इस एपिसोड में उनके साथ अरबाज़ और सोहेल भी थे. यानी शाहरुख की तरह सलमान भी 10 साल बाद करण के शो पर वापसी करेंगे.
'कॉफी विद करण' 22 साल पहले यानी 2004 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था. हाल ही में करण ने बताया कि सीजन 9 के बाद वो इस शो को बंद कर देंगे. पिछले 8 सीजन्स में वो 161 एपिसोड होस्ट कर चुके हैं. इस शो का फाइनल सीजन 14 अक्टूबर से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा.
वीडियो: कॉफ़ी विद करण 8 में अजय देवगन ने किसे अपना दुश्मन कहा था









