The Lallantop

Maruti Suzuki के लिए खतरे की घंटी, इस गाड़ी की दौड़ में Kia आगे निकल गई

Kia Carens vs. Maruti Suzuki XL6: कारों की बिक्री के मामले में मारुति रेस में सबसे आगे है. मगर जब बात आती है MPV (Multi-Purpose Vehicle) की तो Kia Carens ने गजब रफ्तार पकड़ी है. बिक्री के मामले में उसने XL6 के मुकाबले दोगुनी गाड़ियां सेल की हैं.

Advertisement
post-main-image
Kia Carens पिछले तीन सालों से Maruti Suzuki XL6 से आगे चल रही है

देश के कार मार्केट पर मारुति का जलवा किसे नहीं पता. कई कंपनियां जितनी कारें साल भर में सेल करती हैं, उतनी तो मारुति महज एक महीने में बेच डालती है. मारुति को कार रेस में पछाड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है. मगर एक कोरियन कंपनी (Kia Carens vs. Maruti Suzuki XL6) ने ये कर दिखाया है. ह्युंदई, नहीं-नहीं, उसी के परिवार की Kia ने ये कमाल किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Kia ये तूने क्या किया?

Kia Carens ने बिक्री के मामले में Maruti Suzuki XL6 को पीछे छोड़ दिया है. मारुति की MPV (Multi-Purpose Vehicle) के मुकाबले Kia ने तकरीबन दोगुनी कारें सेल की हैं. Kia Carens की सेल कोई तुक्का नहीं है क्योंकि पिछले तीन साल यानी 2024-25-26 में Maruti Suzuki XL6 उससे पीछे रही है. 2024 में जहां Carens की 63,167 यूनिट बिकीं तो XL6 की 45,334.

Carens
Carens

2025 में जहां XL6 की 37,111 यूनिट सेल हुईं तो Carens की 64,609 यूनिट बिकीं. Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM)  के डेटा के मुताबिक साल 2026 में Carens की 76,837 यूनिट सेल हुईं तो XL6 महज 37,159 यूनिट पर रुक गई. तीन साल का Carens का जोड़ हुआ 204,613 और XL6 का 119,604. माने अंतर दोगुना हो चुका है.

Advertisement

यहां तक आपको लगेगा कि क्या हुआ जो अगर एक मॉडल में मामला बिगड़ गया है. तो जनाब जरा Maruti Suzuki XL6 से ढंग से परिचय कर लीजिए.

Ertiga की पास की कजिन है XL6

मारुति की सुपरहिट MPV का भाई समझ लीजिए XL6 को. Ertiga को जहां कंपनी के नॉर्मल शोरूम से सेल किया जाता है तो XL6 को प्रीमियम नेक्सा शोरूम से. कंपनी के मुताबिक गाड़ी का 1.5-litre पेट्रोल इंजन 20.9 km/litre माइलेज दे सकता है. CNG मॉडल से 26.23 km/kg के माइलेज का दावा किया जाता है. ये बताने की जरूरत नहीं की मारुति की कारें अपनी जबरदस्त माइलेज और सर्विस पर कम खर्चे के लिए जानी जाती हैं. गाड़ी का दाम भी मॉडल के हिसाब से 11.52-14.47 लाख रहता है. लेकिन जहां Ertiga हर महीने हर साल दबाकर बिकती है तो XL6 रफ्तार भी नहीं पकड़ पा रही.

XL6
XL6
Kia ये तूने कैसे किया?

Multi-Purpose Vehicle यानी एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच का वो सेगमेंट जिसकी गाड़ी एक बड़े परिवार के काम भी आती है तो लग्जरी टैक्सी के लिए भी मुफीद. तभी तो Ertiga इतनी ज्यादा सेल होती हैं. इस सेगमेंट में Carens भी आती है और ये गाड़ी वो कर रही जो XL6 नहीं कर पाई. एक्सपर्ट के मुताबिक गाड़ी की कीमत ज्यादा है. Ertiga का बेस मॉडल 9 लाख से स्टार्ट होता है तो XL6 का 11.52 लाख से. ऐसे में ग्राहक सिर्फ प्रीमियम अनुभव के लिए ज्यादा पैसे क्यों देगा.

Advertisement

यहीं पर Carens आगे निकल जाती है क्योंकि उसका बेस मॉडल 11 लाख से स्टार्ट होता है. लेकिन ये हर मायने में XL6 से प्रीमियम है, फिर बात लुक की हो या इंटीरियर की. Carens में ग्राहक को पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक का ऑप्शन भी मिलता है. पेट्रोल इंजन भी नॉर्मल की जगह 1.5-litre turbo-petrol मिलता है. गाड़ी की तीसरी रो में इतनी जगह है कि घुटने रगड़ते नहीं. MPV होकर भी एसयूवी वाला फील आता है. हालांकि गाड़ी का माइलेज 15 से ऊपर नहीं जाता मगर ताकत ज्यादा मिलती है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल टंकी फुल करवाते वक्त 'कट्ट' बोलता है नोजल, ध्यान नहीं दिया तो गाड़ी गई काम से!

अंग्रेजीदां होकर कहें तो ऐप्पल टू ऐप्पल वाले कम्पैरिजन में Carens का पलड़ा भारी है. ग्राहक माइलेज के मुकाबले ताकत को तरजीह दे रहा है. 

वीडियो: निसर्गा अधिकारी ने CBSE वेबसाइट हैक को लेकर क्या दावे किए?

Advertisement