E20 फ्यूल Ethanol Blended Petrol (EBP) 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में अनिवार्य हो चुका है. ऐसे में नहीं चाहते हुए भी आपको अपनी गाड़ी में इसे ही भरवाना होगा भले वो उसके हिसाब से नहीं बनी है. माने जो आपकी गाड़ी 2022 के बाद की है तो फिलहाल आपको कोई चिंता नहीं, लेकिन उसके पहले की गाड़ियों के लिए E20 चिंता ही है क्योंकि वो तो E10 के हिसाब से बनी हैं. ऐसे में एक सुझाव मार्केट में खूब तैर रहा है कि XP100 पेट्रोल डलवा लो. ऐसे में कई सवाल हमारे मन में तैर गए. जैसे,
इथेनॉल वाला पेट्रोल नहीं चाहिए तो XP100 डलवाओ, सारी टेंशन ही खत्म सिवाय एक के
XP100 पेट्रोल इंडियन ऑयल का प्रीमियम और इथेनॉल-फ़्री फ़्यूल है जिसे साल 2020 में लॉन्च किया गया था. आज की तारीख में देश में इकलौता पेट्रोल है जिसमें इथेनॉल की एक बूंद भी नहीं है.

- # क्या है XP100 पेट्रोल
- # क्या ये स्पीड पेट्रोल से अलग है
- # क्या इसमें इथेनॉल की एक बूंद भी नहीं है
- # क्या ये आपकी गाड़ी के लिए बना है
XP100 पेट्रोल इंडियन ऑयल का प्रीमियम और इथेनॉल-फ़्री फ़्यूल है जिसे साल 2020 में लॉन्च किया गया था. आज की तारीख में देश में इकलौता पेट्रोल है जिसमें इथेनॉल की एक बूंद भी नहीं है. लेकिन इतना पढ़कर आप इसे भराने मत चले जाना. थांबा-थांबा, अभी बहुत कुछ बताना बाकी है.
ये भी पढ़ें: E20 पर हंगामे के बीच कौन कह रहा 'E10 फ्यूल भी होना चाहिए'?
एकदम है भाई साब. CarDekho के अनुसार, इंडियन ऑयल का XP95, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का Power95, भारत पेट्रोलियम का Speed97 और Shell V-Power जैसे प्रीमियम फ़्यूल में 15 से 20 फीसदी इथेनॉल होता है. हालांकि नॉर्मल पेट्रोल की जगह इसे भरावने से थोड़ा सा माइलेज बढ़ जाता है. माने जीरो इथेनॉल वाला ऑप्शन तो अभी XP100 ही है.
क्या XP100 आपकी गाड़ी के लिए बना है?नहीं भी और हां भी. XP100 की ऑक्टेन रेटिंग 100 है और यह 100 फीसदी इथेनॉल-फ़्री भी है. XP100 मुख्य रूप से सुपरकार, लग्ज़री सेडान और सुपरबाइक जैसी हाई-परफ़ॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है. विंटेज कारों के चाहने वालों के लिए भी XP100 बढ़िया ऑप्शन है. इंडियन ऑयल के अनुसार, XP100 की बेहतरीन एंटी-नॉक खूबियां इंजन की पावर को बढ़ाती हैं, तेज़ी से रफ़्तार पकड़ने में मदद करती हैं, फ़्यूल की बचत करती हैं, गाड़ी चलाने के अनुभव को बेहतर बनाती हैं और इंजन की उम्र बढ़ाती हैं.
माने इसे आपकी गाड़ियों के लिए तो नहीं बनाया गया, मगर इसके इस्तेमाल से आपकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होगा. ऑटोकार इंडिया के अनुसार, XP100 ऐसी गाड़ियों के लिए एक सही विकल्प हो सकता है क्योंकि यह इथेनॉल से होने वाले संभावित नुकसान (जैसे जंग लगना) से बचाता है. इंडियन ऑयल के अनुसार, XP100 से 91 ऑक्टेन वाले वाहनों मतलब आपके वाहन को कोई नुकसान नहीं होगा. बल्कि, इससे इंजन स्मूद रूप से चलेगा और फ्यूल इकॉनमी, एमिशन और एक्सेलरेशन में सुधार होगा. लेकिन ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि XP100 का पूरा फ़ायदा तभी मिलता है जब इसे सही इंजन कॉन्फ़िगरेशन (यानी, ज़्यादा कम्प्रेशन रेश्यो) वाले इंजन में इस्तेमाल किया जाए.
एकदम लेकिन अभी सबसे जरूरी बात जान लो फिर जाना पेट्रोल पंप. XP100 महंगा नहीं बल्कि भयानक महंगा है. दिल्ली में इसका दाम 167.35 रुपये प्रति लीटर है. इतना ही नहीं ये हर इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप पर मिलता भी नहीं. इसलिए अगर आपका बटुआ काफी भरा हुआ है तो फिर कोई दिक्कत नहीं. वरना E20 भरवाओ.
एक टिप लेते जाइए. E20 में गाड़ी की टंकी को आधे से नीचे मत आने दीजिए और गाड़ी को चलाते रहिए. ज्यादा दिनों तक खड़ी गाड़ियों में दिक्कत ज्यादा नजर आ रही है.
वीडियो: टल सकता है पेट्रोल में 25% Ethanol मिलाने का फैसला, E20 पेट्रोल ने बवाल काम कर दिया?












