लंबे इंतजार के बाद भारतीयों को देश की सड़कों पर टेस्ला कार चलाने का मौका मिलेगा. अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भारत में 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है. ये इलेक्ट्रिक कार दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए उपलब्ध है.
Tesla चलाने का इंतजार खत्म, भारत में Model Y की टेस्ट ड्राइव शुरू
Tesla Model Y Test Drive: टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार में Grok AI का सपोर्ट मिलेगा. इसका AI असिस्टेंट हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में काम करेगा.

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के मालिकाना हक वाली ईवी कंपनी ने भारत में Model Y में लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए हैं. इसमें मस्क की एआई कंपनी XAI का बनाया कन्वर्सेशनल AI असिस्टेंट Grok AI भी शामिल है.
भारतीय भाषाओं का सपोर्टGrok AI असिस्टेंट को ओवर द एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर पेश किया जाएगा. भारत में Model Y ग्राहकों को इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा. मजेदार बात ये है कि देश की चुनिंदा बड़ी भाषाओं- हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ का भी इसमें सपोर्ट मिलेगा. माने, अपनी भाषा में कार से बात करने का मौका है. बस, 'हे ग्रोक' (Hey Grok) कहकर चालू हो जाना है.
टेस्ला का कहना है कि ग्रोक को भारतीय ग्राहकों के लिहाज से खास तौर पर तैयार किया गया है. इसमें वॉइस-बेस्ड मल्टी-स्टॉप ट्रिप प्लानिंग, सुपरचार्जर, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, ATM और आस-पास की दूसरी जगहों के लिए हाइपरलोकल सर्च, गाड़ी की वॉर्निंग और अलर्ट के लिए कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से जानकारी जैसे फीचर्स हैं.
कार मालिक ग्रोक के टोन, भाषा और बातचीत के स्टाइल को मन मुताबिक चेंज कर सकता है. माने, पर्सनलाइजेशन की सहूलियत मिलेगी.
Tesla Model Y: कीमत और रेंजभारत में 2026 मॉडल Y प्रीमियम RWD की कीमत 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. टेस्ला इस SUV को 6 लाख रुपये के डाउन पेमेंट और 39,990 रुपये की शुरुआती EMI पर दे रही है. जो कस्टमर 30 अगस्त, 2026 से पहले ऑर्डर देंगे, उन्हें होम चार्जिंग के लिए एक कॉम्प्लिमेंट्री वॉल कनेक्टर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: EV बैटरी को 80% नहीं 100% चार्ज कीजिए, वजह LFP है
Model Y एक 5 सीटर एसयूवी है, जिसमें 2138 लीटर तक कार्गो स्पेस मिलता है. ये जगह रियर फोल्ड सीट के साथ मिलेगी. 5.9 सेकेंड में ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार पकड़ सकती है. दावा किया जाता है कि इसकी WLTP रेंज 500 किलोमीटर तक है. माने, एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है. टेस्ला ने दावा किया कि भारत के सभी राज्यों में होम चार्जिंग सपोर्ट है.
वीडियो: भारत की सड़कों पर स्पीड-ब्रेकर्स ने लॉन्चिंग से पहले टेस्ला की नींद उड़ा दी










