The Lallantop

मारुति की कारों पर भारी डिस्काउंट, इस गाड़ी पर ₹2.15 लाख तक बचा लेंगे

Maruti Invicto MPV पर आपको 2.15 लाख तक का डिस्काउंट (Maruti Suzuki offers discounts of up to 2.15 lakh in June) मिल सकता है. ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट एसयूवी और वैगनआर हैचबैक पर क्रमशः 55,000 और 52,500 तक की छूट मिल रही है. वहीं एंट्री-लेवल हैच ऑल्टो K10 पर 52,500 तक की छूट का लाभ मिल सकता है.

Advertisement
post-main-image
मारुति की कई कारों पर तगड़ा डिस्काउंट

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मारुति सुजुकी ने जून के पहले सप्ताह से अपनी कारों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है, साथ ही अपनी Invicto MPV पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देने की पेशकश की है।
  • मारुति सुजुकी को Kia Carens की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि Kia ने मल्टी-पर्पज व्हीकल सेगमेंट में इसकी बिक्री को पीछे छोड़ दिया है, जिससे बिक्री में कमी आई है।
  • डिस्काउंट की पेशकश के चलते Invicto मॉडल की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जबकि अन्य मॉडलों जैसे New Dzire और Ertiga पर फिलहाल कोई पंजी डिस्काउंट लागू नहीं किया गया है।

मई महीने के आखिर में Maruti ने बताया कि वो जून के पहले हफ्ते से अपनी कारों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ा देगी. दुखद ना. लेकिन जून के पहले हफ्ते में हम आपको बताते कि Maruti Suzuki अपनी कारों पर 2.15 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है (Maruti Suzuki discount offers). सुखद ना. आज तो सच्ची में स्टोरी का मीटर बैठ गया. अब आपके डिस्काउंट का काउंटडाउन फिक्स करते हैं. कंपनी की प्रीमियम Nexa रेंज पर डिस्काउंट बरस रहा है.

Advertisement
इनविक्टो पर लाखों बचने वाले हैं

डिस्काउंट की बौछार सबसे पहले मारुति की Invicto MPV पर पड़ने वाली है. इनविक्टो मल्टी-पर्पज व्हीकल पर आपको 2.15 लाख तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसमें नकद छूट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं. स्क्रैपेज बोनस के लिए आपको अपनी पुरानी कबाड़ हो चुकी या बैन हो चुकी कार को सरकार से अधिकृत एजेंसी में कबाड़ के भाव बेचना होगा. यहां से एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो डीलर को देना होगा.

ग्रैंड विटारा पर ग्रैंड डिस्काउंट

ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर 90,000 तक के लाभ के साथ कुछ चुनिंदा बाजारों में 1.85 लाख तक की रोड टैक्स छूट और पांच साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी का जुगाड़ है.

Advertisement
Brezza और WagonR पर भी ‘आधे लाख’ का जुगाड़

ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट एसयूवी और वैगनआर हैचबैक पर (क्रमशः) 55,000 और 52,500 तक की छूट मिल रही है. वहीं एंट्री-लेवल हैच ऑल्टो K10 पर 52,500 तक की छूट का लाभ मिल सकता है. कारों की 'देवआनंद' बोले तो सदाबहार स्विफ्ट के एजीएस (Auto Gear Shift) वेरिएंट पर भी 45,000 तक और पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वर्जन पर 40,000 तक की छूट मिल रही है. छोटू वाली S-Presso, Celerio और Eeco पर भी 37,500 से 70,000 तक बचा सकते हैं.

इनविक्टो पर लाखों क्यों बच रहे?

दरअसल मल्टी-पर्पज व्हीकल सेगमेंट में मारुति को Kia Carens से कड़ी टक्कर मिल रही है. मारुति की एक और MPV XL6 के मुकाबले उसने दोगुनी गाड़ियां सेल की हैं. Kia Carens ने बिक्री के मामले में Maruti Suzuki XL6 को पीछे छोड़ दिया है.

मारुति की MPV (Multi-Purpose Vehicle) के मुकाबले Kia ने तकरीबन दोगुनी कारें सेल की हैं. Kia Carens की सेल कोई तुक्का नहीं है क्योंकि पिछले तीन साल यानी 2024-25-26 में Maruti Suzuki XL6 उससे पीछे रही है. 2024 में जहां Carens की 63,167 यूनिट बिकीं तो XL6 की 45,334. इनविक्टो का भी हाल अच्छा नहीं. इसलिए वो तगड़ा डिस्काउंट देकर सेल बूस्ट करना चाह रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki के लिए खतरे की घंटी, इस गाड़ी की दौड़ में Kia आगे निकल गई

वैसे New Dzire और Ertiga पर पंजी डिस्काउंट नहीं है. होगा भी नहीं क्योंकि वो तो टाइम से मिल जाए, वही बहुत है.

वीडियो: UPPCS 2024 Topper, पंचायत सचिव से PCS, कॉन्स्टेबल से सिविल सर्वेंट बनने की कहानी

Advertisement