The Lallantop

FASTag खराब हुआ और Annual Pass का पैसा गायब? ऐसे पाएं पूरा बैलेंस वापस

पुराना FASTag खराब होने के बाद नया टैग बनवाना जितना आसान है, उतना ही आसान Annual Pass का बैलेंस ट्रांसफर है.

Advertisement
post-main-image
Annual Pass का बैलेंस ट्रांसफर

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बताया है कि खराब FASTag के नए टैग में Annual Pass का बैलेंस ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ता पैसा बचा सकते हैं।
  • गलती से FASTag खराब होने पर Annual Pass के पैसे बर्बाद होने का कारण था कि पुराने FASTag से बैलेंस दूसरे टैग में ट्रांसफर नहीं हो पाता था, जिससे ग्राहकों को दिक्कत होती थी।
  • Annual Pass बैलेंस ट्रांसफर का प्रोसेस शुरू होने से ग्राहकों को नया FASTag मिलने के बाद NHAI के टोल फ्री नंबर या ईमेल के माध्यम से बैलेंस ट्रांसफर कराने की सुविधा मिली है।

आपके पास FASTag भी है और 3,075 वाला Annual Pass भी. लेकिन किसी वजह से गाड़ी की विंड स्क्रीन टूट गई और इस वजह से FASTag खराब हो गया. नया FASTag तो आपने बनवा लिया मगर Annual Pass का क्या. पैसे बर्बाद हो गए. नहीं जनाब हमारे रहते ऐसा नहीं होगा. माफ कीजिए, थोड़ा फ्लैक्स मार लिया. NHAI के रहते ऐसा नहीं होगा. आप आपने Annual Pass के बैलेंस को नए FASTag में ट्रांसफर कर (Transfer Annual Pass balance to new FASTag) सकते हैं. इसका पूरा प्रोसेस बता देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Annual Pass पोर्ट हो जाएगा

पुराना FASTag खराब होने के बाद नया टैग बनवाना जितना आसान है, उतना ही आसान Annual Pass का बैलेंस ट्रांसफर है. नया टैग आते ही आपको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल करना होगा. जो आपको कॉल नहीं करना तो आप NHAI के ईमेल annualpass@ihmcl.com. पर भी बैलेंस ट्रांसफर के लिए लिख सकते हैं. आपको मेल या कॉल पर टैग से जुड़े सभी डिटेल्स जैसे गाड़ी नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर देने होंगे. इसके बाद आपके Annual Pass का बैलेंस नए FASTag में ट्रांसफर हो जाएगा. NHAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
क्या है Annual Pass?

वैसे तो बताने जैसी बात है नहीं फिर भी बता देते हैं. फास्टैग के 3,075 रुपये के एनुअल पास में आपको 200 हाईवे ट्रिप का फायदा मिलता है. ये रिचार्ज एक साल के लिए वैलिड होता है. अगर आपने साल भर के भीतर 200 टोल क्रॉस किए तो आपको फिर से रिचार्ज करना पड़ता है. एक ट्रिप को यह समझने की गलती न करें कि आप जहां से यात्रा शुरू करते हैं और अंत में जाकर जहां रुकते हैं, उसे एक ट्रिप माना जाएगा. यहां एक ट्रिप का मतलब एक टोल प्लाजा को पास करने से हैं. यानी आप सफर के दौरान 5 टोल से होकर गुजरते हैं तो ये 5 ट्रिप माना जाएगा. इसी तरह लौटते समय फिर 5 टोल क्रॉस करते हैं तो इसे भी 5 ट्रिप माना जाएगा. यानी आपके 200 में से कुल 10 ट्रिप कम हो जाएंगे. इस पास के दायरे में वो सारे हाइवे आते हैं जिनको (NHAI) ने बनाया है. ये पास स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले एक्सप्रेसवे पर मान्य नहीं होगा. ये पास पब्लिक और प्राइवेट पार्टनरशिप वाले हाईवे पर भी नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें: Ganga Expressway: यहां बाइक वालों से भी पड़ेगा टोल, UPI में इतने रुपए डलवाकर चलें

राजमार्ग यात्रा ऐप से सब पता चलेगा

अपने फास्टैग को एनुअल पास से रिचार्ज करने के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप डाउनलोड कीजिए. यहां से आपको ट्रिप की जानकारी से लेकर बैलेंस और NHAI के अंडर आने वाले हाइवे और एक्सप्रेसवे की जानकारी मिल जाएगी.

Advertisement

वीडियो: टल सकता है पेट्रोल में 25% Ethanol मिलाने का फैसला, E20 पेट्रोल ने बवाल काम कर दिया?

Advertisement