इंडियन रेलवे के साथ यात्रा करते समय हर क्लास में सामान (Luggage) ले जाने की एक लिमिट (Indian Railways new luggage rule) है. सेकेंड क्लास में 35 किलो, स्लीपर में 40 किलो, एसी थ्री टियर और चेयर कार में 40 किलो, फर्स्ट क्लास और एसी टू टियर में 50 किलो तथा एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलो सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है. मुफ्त सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को शुल्क देना होता है. ठीक बात क्योंकि ये तो हम आपको दो एक बार बता चुके. लेकिन जो सामान ज्यादा है तो क्या करें. यात्रा कैंसिल करें या लगेज कम. कुछ मत कीजिए.
ट्रेन में अब पहले से ज्यादा सामान ले जा सकेंगे! बस घर बैठे इस वेबसाइट से करें बुकिंग
रेलवे ने इस ऑनलाइन लगेज बुकिंग सर्विस को 31 जुलाई से (Indian Railways new luggage rule) शुरू कर दिया है. अब यात्री स्टेशन के पार्सल काउंटर की लंबी लाइनों में लगे बिना घर बैठे ही अपने कन्फर्म टिकट पर सामान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

ट्रेन यात्रा के दौरान अतिरिक्त सामान (पर्सनल लगेज) ले जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने ऑनलाइन लगेज बुकिंग की सुविधा आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग का विस्तृत 'यूजर मैनुअल' भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जारी हो गया है. रेलवे की तरफ से शुरू की गई नई सुविधा से आप भी ट्रेन में चढ़ने से पहले अपने लगेज की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं. हालांकि, स्टेशन पहुंचने पर आपको इस सामान का वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा. पेमेंट भी वहीं होगा.
रेलवे ने इस ऑनलाइन सर्विस को 31 जुलाई से शुरू कर दिया है. अब यात्री स्टेशन के पार्सल काउंटर की लंबी लाइनों में लगे बिना घर बैठे ही अपने कन्फर्म टिकट पर सामान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. हालांकि, एसी 3-टियर और एसी चेयर कार के लिए फ्री और अधिकतम लिमिट 40 किलो रखी गई है, यहां एक्स्ट्रा लगेज की अनुमति नहीं है. स्लीपर समेत अन्य श्रेणियों में यह सुविधा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: दो यात्रियों को दिया एक कंबल, मामला कोर्ट पहुंचा और अब रेलवे भरेगा मुआवजा
लगेज ले जाने की लिमिटऑनलाइन बुकिंग का मतलब ये नहीं कि ट्रक भरकर लगेज ले जाओ. सेकेंड क्लास (जनरल) में 35 किलो फ्री और एक्स्ट्रा चार्ज के साथ 70 किलो तक सामान ले जा सकते हैं. स्लीपर में फ्री लिमिट 40 किलो और अधिकतम 80 किलो है. सेकंड एसी में 50 किलो फ्री और अधिकतम 100 किलो तक लगेज ले जाया जा सकता है. फर्स्ट एसी में 70 किलो फ्री और अधिकतम 150 किलो तक की लिमिट है
एक्सट्रा लगेज पर स्टैंडर्ड लगेज रेट का डेढ़ गुना चार्ज लिया जाएगा. कम से कम 30 रुपये का चार्ज तय किया गया है. इसकी कैलकुलेशन 10 किलो के स्लैब में की जाएगी. माने वजन भले 8 किलो हो या 7, पैसे 10 किलो के हिसाब से लगेंगे. इसके अलावा, कैलकुलेशन के लिए मिनिमम 50 किलो की दूरी का नियम लागू होगा.
रेलवे की लगेज से जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट www.parcel.indianrail.gov.in पर जाएं.
यहां आपको ट्रेन नंबर, यात्रा की शुरुआत, गंतव्य स्टेशन और पार्सल से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी.
इस प्रोसेस के बाद पोर्टल आपको ऑटोमेटिक तरीके से अनुमानित भाड़ा बता देगा.
आप इसका प्रिंट लेकर स्टेशन पर सामान के वजन का फाइनल वेरिफिकेशन करा सकते हैं.
पेमेंट के बाद मिलने वाली रसीद से गंतव्य पर सामान लिया जा सकेगा.
साथ ही ट्रैक एंड ट्रेस सर्विस और SMS के जरिये सामान की लाइव लोकेशन भी जानी जा सकेगी.
वीडियो: बिहार में किसान जिंदा मगरमच्छ लेकर थाने पहुंच गया













