आपके पास है EV तो आपके पास एक सवाल जरूर होगा. भईया ये फुल चार्ज होने में कित्ता टाइम लेगी. 15A वाले सॉकेट से चार्ज करेंगे तो कितने घंटे लगेंगे. अगर 7.2 kW वाल दीवार वाला चार्जर इस्तेमाल करेंगे तो बैटरी फुल चार्ज होने में कितना वक्त लगाएगी. जो अगर मैंने 60 kW DC चार्जर अपनी गाड़ी में खोंस दिया तो फिर बैटरी को शतक मारने में कितना टाइम लगेगा. ऐसे सवाल हर इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूजर के मन में बड़ी स्पीड से दौड़ते हैं. आप अपने मन पर ब्रेक लगाइए, हम आपको इसका जवाब देते हैं.
EV फुल चार्ज होने में कितना टाइम लगता है? जल्दी चार्ज का तरीका भी जानें
EV Charging Time in India: इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज में आखिर कितना टाइम लगता है. ऐसे सवाल हर इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूजर के मन में स्पीड से दौड़ते हैं. आप अपने मन पर ब्रेक लगाइए, हम आपको इसका जवाब देते हैं.

आपकी गाड़ी के साथ आने वाला चार्जर एक बेसिक चार्जर है जो 15A की ताकत के साथ आता है. इसे लगाने के लिए अलग से कोई तार-वार नहीं लगाना पड़ता है. घर में जो पावर सॉकेट होता है, उसी में इसे खोंस सकते हैं. लेकिन ये वाला चार्जर आपकी गाड़ी को स्लो नहीं बल्कि अल्ट्रा स्लो स्पीड से चार्ज करता है. इस वाले चार्जर से पंच और Nexon जैसी छोटी ईवी को फुल चार्ज होने में 16 से 17 घंटे लगेंगे. ह्युंदई क्रेटा और विंडसर में 21 घंटे तो टाटा हैरियर में तो 30 घंटे पकड़ लीजिए. इसलिए अगर आपके पास छोटी ईवी है तो ये चार्जर से काम चला सकते हैं, नहीं तो फिर वाल चार्जर ही ठीक रहेगा.

इस वाले चार्जर को लेकर एक कनफूजन मार्केट में रहता है कि इसके लिए थ्री-फेज बिजली लाइन लगवानी पड़ती है. ऐसा एकदम नहीं है. घर के सिंगल फेज पावर लाइन से काम हो जाता है. हां अगर आप 11 kW वाला AC चार्जर लगवाने की सोच रहे तो फिर आपको थ्री-फेज कनेक्शन में अपग्रेड करना होगा. 7.2 kW वाला चार्जर दीवार में फिक्स हो जाता है और इसे अलग से खरीदना पड़ता है. ये वाला चार्जर आपकी छोटी और मझोली कारों के चार्जिंग टाइम को आधे से भी कम कर देता है. माने पंच और Nexon में जहां 5 से 6 घंटे लगेंगे तो क्रेटा 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी.
अगर आपके पास Mahindra BE 6, XEV 9e, XEV 9S, जैसी बड़ी गाड़ियां हैं और आपको जल्दी चार्ज की जरूरत है तो फिर थोड़ा और पैसा खर्च करके 11 kW AC चार्जर लगा लीजिए.
ये भी पढ़ें: EV बैटरी को 80% नहीं 100% चार्ज कीजिए, वजह LFP है
DC है सुपर फास्टघर के बाहर चार्जिंग स्टेशन पर लगा बड़ा सा चार्जर 60 kW DC होता है. इसे घर में लगाना जेब और बिजली दोनों के लिए महंगा सौदा है इसलिए इसे बाहर तक ही सीमित रखें. इस वाले चार्जर से आपको छोटी गाड़ी आधे घंटे में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. मझोली क्रेटा और विंडसर को 50 मिनट लगेंगे तो बड़ी वाली Harrier EV को 80 फीसदी तक पहुंचने में 70 मिनट लगेंगे. एक बात का ध्यान रखें, Harrier EV जहां 120 kW और BE 6 180 kW चार्जिंग सपोर्ट करती हैं मगर DC चार्जर से आउटपुट 60 ही मिलने वाला है.
एक बात का और ध्यान रखें. अगर आपकी गाड़ी में LFP वाली बैटरी लगी है तो कम से कम हफ्ते में एक बार बैटरी को स्लो चार्जर से 100 फीसदी चार्ज कीजिए. अगर NMC है तो फिर 80-20 वाले नियम से चलिए.
वीडियो: एक गाड़ी, दो बड़े नेता... PM Modi और Putin की Car Diplomacy ने क्यों बढ़ाई चर्चा?









