FASTag कितने काम का है, वो बताने की जरूरत नहीं. लेकिन तभी तक, जब तक वो चल रहा हो. माने, जो आपकी गाड़ी की विंडशील्ड दरक गई या FASTag में स्क्रैच लग गया तो उसे बदलना कतई मुश्किल काम है. चलो ये सब नहीं भी हुआ, तब भी अगर आप अपने टैग ऑपरेटर या बैंक की सर्विस से परेशान हैं और टैग बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा नहीं कर पाते. काहे कि पुराना FASTag उखाड़ना बहुत दर्द का काम है. लेकिन आगे से ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब आप FASTag बदले बिना ही अपना ऑपरेटर या बैंक (citizens can port FASTag from one bank to another) बदल सकते हैं.
अब FASTag बदलने की जरूरत नहीं, सिम की तरह होगा पोर्ट... सीधे बैंक बदल डालो
अभी तक FASTag बदलवाने के लिए यूजर को मौजूदा FASTag को बंद करके नया FASTag बनवाना और ऑर्डर करना पड़ता था. लेकिन, अब OneTag नाम का ऑप्शन आ गया है, जिससे FASTag पोर्ट हो जाएगा. पूरा प्रोसेस यहां जानिए.

राजमार्ग यात्रा ऐप पर अब OneTag नाम का फीचर आ गया है. इसकी मदद से आप अपने मौजूदा फास्टैग को पोर्ट कर सकेंगे. एकदम ठीक पकड़े, जैसे आप सिम कार्ड को पोर्ट करते हैं, वैसे ही. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने ‘वन टैग’ फ्रेमवर्क लॉन्च किया है.
इस फ्रेमवर्क में करीब एक दर्जन प्रमुख बैंक शामिल हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक प्रमुख हैं. बाकी भी जल्द जुड़ जाएंगे.

अभी तक FASTag बदलवाने के लिए यूजर को मौजूदा FASTag को बंद करके नया FASTag बनवाना और ऑर्डर करना पड़ता था. अब राजमार्ग यात्रा ऐप के पहले पेज पर ही आपको OneTag नाम का ऑप्शन मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप चंद स्टेप्स में अपने FASTag को नए बैंक अकाउंट पर शिफ्ट कर पाएंगे.
FASTag पोर्ट करने का तरीका- इसके लिए आपको फोन में राजमार्ग यात्रा ऐप को इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद उसी मोबाइल नंबर से ऐप में OTP की मदद से लॉगइन करना है, जिस नंबर से आपका FASTag लिंक्ड है.
- अब होम स्क्रीन पर दिख रहे OneTag ऑप्शन पर क्लिक करें और Check Portability पर क्लिक करें. सिस्टम चेक करेगा कि आपका FASTag पोर्ट किया जा सकता है या नहीं.
- इसके बाद आपको अपने मौजूदा लिंक्ड बैंक से आगे बढ़ने के लिए एक SMS भी मिलेगा. बाद में मौजूदा बैंक टैग में मौजूद बैलेंस को आपके अकाउंट में रिफंड करने का प्रोसेस करेगा. ध्यान रहे कि बैलेंस ट्रांसफर नहीं होगा, आपके अकाउंट में वापस आएगा.
ये भी पढ़ें: EV फुल चार्ज होने में कितना टाइम लगता है? जल्दी चार्ज का तरीका भी जानें
जरूरी बातप्रोसेस को शुरू करने से पहले यह भी चेक करें कि मौजूदा FASTag वॉलेट में बैलेंस नेगेटिव न हो.आपके मौजूदा FASTag पर पेंडिंग चालान या टोल चार्ज भी नहीं होना चाहिए. नहीं तो पोर्ट नहीं होगा. तो हैप्पी सफरिंग - उर्दू वाला, अंग्रेजी वाला नहीं.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या Anthropic के अलावा बाकी AI से खतरा नहीं है?











