The Lallantop

'ज्ञानेश कुमार को माफ करने की सोच सकते हैं', राहुल गांधी ने शर्त भी बता दी

राहुल गांधी ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, और गौतम अडानी ने मजबूर किया. राहुल ने कहा कि हम माफ करने वाले लोग हैं. हम क्रूर लोग नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से गवाह बनने के लिए कहा. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर को लोकतंत्र में चुनावी धांधली के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से गवाह बनने और इस्तीफा देने का आह्वान किया।
  • राहुल गांधी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल और गौतम अडानी ने ज्ञानेश कुमार पर चुनावी गड़बड़ियों को छुपाने का दबाव डाला है।
  • राहुल गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस और INDIA ब्लॉक सुप्रीम कोर्ट में चुनावी गड़बड़ी की जांच हेतु याचिका दाखिल करेंगे और मामले पर न्यायिक समीक्षा की मांग करेंगे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. 12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी सरकार के करीब ‘200 अफसर उनके संपर्क में हैं और उन्हें इन्फॉर्मेशन दे रहे’ हैं. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को समझाया कि वे कथित चुनावी धांधली और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े मामलों में सरकारी गवाह बन जाएं. राहुल ने कहा कि उनका मकसद उन लोगों को बेनकाब करना है, जिन्होंने ज्ञानेश कुमार से गलत काम करवाया.

Advertisement

सोमवार राहुल गांधी ने कांग्रेस हेडक्वार्टर इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें चुनाव से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की साजिश रचने वाले लोगों की तलाश है. उनके मुताबिक, ज्ञानेश कुमार से गलती हुई है, और उन्होंने जो कुछ भी किया, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में किया.

राहुल ने बताया दबाव में ज्ञानेश

राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके पास ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं. आगे राहुल ने सीधे ज्ञानेश के लिए कहा,

Advertisement

"गवाह बन जाओ. आपने जुर्म किया. लेकिन, आप मेन क्रिमिनल नहीं हो. आपने गलती की. आपसे गलती हुई है. गलती के पीछे आपका दिमाग नहीं है. हम उन लोगों की तलाश में हैं, जो उसके पीछे हैं, जो आपने किया. आपके लिए बहुत आसान है- इस्तीफा दें और रास्ते से हट जाएं. कोई बात नहीं. हम आपको माफ करने के बारे में भी सोच सकते हैं. क्योंकि ये इस देश की सेवा होगी. ये इस संविधान की सेवा होगी."

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, और गौतम अडानी ने मजबूर किया है. राहुल ने कहा कि हम माफ करने वाले लोग हैं. हम क्रूर लोग नहीं हैं.

Advertisement
200 अफसर इंफॉर्मेशन दे रहे

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि मोदी सरकार के 200 अफसर उनके संपर्क में हैं. कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (EC), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBSE) और फॉरेन मिनिस्ट्री के अधिकारी उन्हें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि CJI सूर्यकांत के कहे मुताबिक, आज 12 अक्टूबर को कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के लीडर सुप्रीम कोर्ट में एक साथ पिटीशन फाइल करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'SC के द्वार सबके लिए खुले', राहुल को मिलने से मना करने के बाद ये क्यों बोले CJI सूर्यकांत?

CJI ने मिलने से इनकार किया

इससे पहले, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने से इनकार कर दिया था. दोनों नेता चुनाव में कथित धांधली से जुड़ी मांगों को लेकर CJI को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे.

वीडियो: ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर जाएंगे’, प्रोटेस्टर्स ने दिल्ली पुलिस को दौड़ाया!

Advertisement