The Lallantop

EV कार में कई 'कलेश' निकले, ओनर ने बिना कोर्ट गए ₹12 लाख वापस लिए

अलवर जिले के रैणी SDM ऑफिस के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) दीपक ने 17 सितंबर 2023 को टाटा क्लासिक मोटर्स शोरूम से 12 लाख रुपये में TATA Tiago EV कार खरीदी थी. इलेक्ट्रिक कार ने खरीदने के बाद से ही दीपक को झटके देना स्टार्ट कर दिए. कार में लगातार अलग-अलग तरह की खामियां आती रहीं.

Advertisement
post-main-image
TATA Tiago Ev से परेशान ग्राहक ने अपनी परेशानी बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया (तस्वीर: एआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दीपक ने 17 सितंबर 2023 को टाटा क्लासिक मोटर्स शोरूम से 12 लाख रुपये में टाटा टियागो ईवी कार खरीदी जो खरीदने के बाद से लगातार तकनीकी खामियों का सामना करती रही।
  • दीपक ने कई बार शोरूम में शिकायत की लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिला, जिसके कारण वह सोशल मीडिया प्रचार और धरना प्रदर्शन के जरिए अपनी समस्या को उजागर करना पड़ा।
  • 6 अक्टूबर को धरना देने के बाद कंपनी से बातचीत हुई और कार वापस लेकर 12 लाख रुपये राशि लौटाई गई, जिसके बाद दीपक ने धरना समाप्त कर दिया।

कार खराब हो गई. कंपनी ने सर्विस नहीं दी. बंदा आजिज आकर कोर्ट चला गया और वहां से गाड़ी की कीमत के साथ, मुआवजा और कानूनी खर्च भी ले आया. ऐसे तमाम केस हमने आपको बताए हैं. मगर अब जो केस हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें मामला कोर्ट में नहीं बल्कि कंपनी के शोरूम में सुलटा. वो भी धरना देने के बाद. मामला इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा है जिसमें कार के मालिक, शोरूम और गधा भी शामिल है.

Advertisement
EV कार खरीदने से बढ़िया है ‘गधा खरीद लेना’

अलवर जिले के रैणी SDM ऑफिस के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) दीपक ने 17 सितंबर 2023 को टाटा क्लासिक मोटर्स शोरूम से 12 लाख रुपये में टाटा टियागो ईवी (TATA Tiago EV) कार खरीदी थी. इलेक्ट्रिक कार ने खरीदने के बाद से ही दीपक को झटके देना स्टार्ट कर दिए. कार में लगातार अलग-अलग तरह की खामियां आती रहीं.

ये भी पढ़ें: Kia कार के DPF से तंग आया ओनर, कोर्ट ने ₹11 लाख का रिफंड दिलवाया, ब्याज अलग से

Advertisement

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक दीपक ने बताया, "जब से गाड़ी खरीदी है तब से कभी बैटरी खराब तो कभी एसी में समस्या आ रही थी. मैंने कई बार शोरूम में शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ.ठ

तमाम कोशिशों के बाद भी जब कार बेकार ही बनी रही तो दीपक ने अलवर के हनुमान चौराहा स्थित शोरूम से निपटने का मॉडर्न तरीका निकाला. बोले तो सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने अपनी कार पर पोस्टर चिपकाया जिसके ऊपर लिखा था,

"टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा. टाटा क्लासिक मोटर्स अलवर से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.”  

Advertisement

दीपक की पोस्टर लगी कार के वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नजर आ रहे थे. लेकिन जब इतने से भी काम नहीं बना तो दीपक मंगलवार 6 अक्टूबर को परिवार के साथ शोरूम में धरने पर बैठ गए.

भईया पैसे वापस लो

करीब डेढ़ बजे कंपनी के कर्मचारियों ने दीपक से बातचीत की. इसके बाद कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपये वापस कर दिए. समझौता होने के बाद AAO दीपक ने भी धरना समाप्त कर दिया. 

वीडियो: खर्चा-पानी: RBI रेपो रेट बढ़ाने वाला है? जानें आपकी EMI का क्या होगा

Advertisement