'क्रूज कंट्रोल' एक आराम वाला फीचर है. बस गाड़ी को क्रूज कंट्रोल पर डालना है और गाड़ी अपने आप आगे बढ़ती रहेगी. फिर ना एक्सीलरेशन करना है और ना ही बार-बार गियर चेंज. हाईवे के लिए ये फीचर काफी बढ़िया है. ये फीचर टू व्हीलर में भी दिया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि क्रूज कंट्रोल अगर बाइक में आएगा तो बात 3-4 लाख रुपये तक चली जाएगी. मगर ऐसा कुछ नहीं है.
कार वाला क्रूज कंट्रोल फीचर बाइक में भी, Hero-TVS ने बहुत सस्ते रेट में निकाल दीं
Affordable bikes with cruise control: 'क्रूज कंट्रोल' एक आराम वाला फीचर है. इसमें व्हीकल की स्पीड को एक जगह फिट करके एक्सीलेटर पर से पैर हटाया जा सकता है. कई लोगों को भ्रम है कि ये फीचर सिर्फ महंगी बाइक में आता है.
.webp?width=360)

आसानी से 2 लाख रुपये की कम कीमत में भी आपको ये फीचर मिल जाएगा. यहां तक कि एक बाइक का प्राइस तो एक्स शोरूम में 1 लाख रुपये भी टच नहीं करता. आज कुछ ऐसी ही किफायती बाइक की बात करते हैं.
Hero Glamour XHero Glamour X देश की पहली कम्यूटर बाइक है, जो क्रूज कंट्रोल के साथ आती है. ये बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 84 हजार रुपये और 92 हजार (एक्स शोरूम) है. कहें तो Glamour X भारत में ये सुविधा देने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. इसमें 125 cc का इंजन दिया गया है, जो 11.5 PS की पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दावा है कि ये बाइक 65 kmpl का माइलेज दे सकती है.
Hero Xtreme 125R का एक्स शोरूम प्राइस 1.05 लाख रुपये है. इस बाइक में डुअल-चैनल ABS, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम (यानि एक्सेलरेटर का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से कंट्रोल होना) और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. ये मोड हैं- पावर, रोड और इको. ये सभी फीचर्स ग्लैमर X से लिए गए कलर LCD डिस्प्ले से मैनेज होते हैं. Xtreme 125R रेड, ग्रीन और ग्रे कलर में अवेलेबल हैं.
Hero Xtreme 160R 4VHero Xtreme 160R 4V का एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख 35 हजार रुपये है. इसमें 163 cc का इंजन मिलता है, जो 16.9 Ps की पावर 14.6Nm का टॉर्क पंप करता है. बाइक में क्रूज कंट्रोल के अलावा Xtreme 125R की तरह राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. ये हैं- रेन, रोड और स्पोर्ट. इन राइडिंग मोड को नए स्विचगियर के जरिए बदला जा सकता है. इसमें नए कलर का LCD डिस्प्ले भी दिया गया है.

तीन वेरिएंट में अवेलेबल इस बाइक में क्रूज कंट्रोल स्टैंडर्ड है. यानी बेस मॉडल से ये फीचर मिल जाएगा. Apache RTX तीन वेरिएंट बेस, टॉप और बिल्ट टू ऑर्डर (BTO) में अवेलेबल है. BTO यानी आप डीलरशिप से बाइक को अपनी पसंद से कस्टमाइज करा सकते हैं. बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है.
Apache RTX में क्रूज कंट्रोल के अलावा चार राइडिंग मोड मिलते हैं, जो हैं अर्बन, रेन, टूर और रैली. ये मोड ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल इंटरवेंशन को बदलते हैं, जबकि टॉप और BTO वेरिएंट में एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है. इसमें 300cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 36 PS की पावर और 28.5 NM का टॉर्क जनरेट कर सकता है.
TVS Apache RTR 310पहले सबसे किफायती क्रूज कंट्रोल देने वाली बाइक का टाइटल TVS Apache RTR 310 के पास था, जो अब Glamour X के पास चला गया है. बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2 लाख 22 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट का प्राइस 2 लाख 88 हजार रुपये है. इसका 312.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन 38 PS की पावर और 29 Nm का टॉर्क देता है.
वीडियो: फेसबुक और हॉटस्पॉट ने बचाई एक दंपत्ति की जान, एक महीने से कैद में थे!












.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)

