'ओ भईया, ओ दीदी, ओ बाबू जी देख लो ये आपका ही फोन है ना. आप ही ट्रांसफर कर रहे हो ना डेटा…' अगर ऐसी कोई चेतावनी या मैसेज आपको अपने स्मार्टफोन पर नजर आए तो चौंकिएगा मत. दरअसल बहुत जल्दी WhastApp बोलने वाला है. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि वॉट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को (WhastApp Account Protect and Device Verification) पुख्ता करने के लिए कई फीचर लॉन्च किए हैं. अब वॉट्सऐप अकाउंट को एक स्मार्टफोन से दूसरे में ट्रांसफर करना और सेफ हो जाएगा. इसके साथ कुछ और भी बदलाव होंगे. सब बताते हैं.
WhastApp पूछेगा 'भैया आप ही हो', सिक्योरिटी की सबसे बड़ी टेंशन दूर होने वाली है!
दो फोन पर एक नंबर से वॉट्सऐप चलाना भी शुरू होने वाला है?


मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सेफ़्टी के लिए कई सारे फीचर्स पहले से ही अपने ऐप पर दे रहा है. OTP वेरिफिकेशन से लेकर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और स्क्रीन लॉक तक. लेकिन अब फोन बदलने के लिए भी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की परत मिलेगी. आगे से जब भी आप एक स्मार्टफोन से दूसरे स्मार्टफोन में अपना वॉट्सऐप ट्रांसफर करेंगे तो ऐप पुराने वाले फोन पर नोटिफिकेशन भेजेगा. जवाब हां मिला तो ट्रांसफर होगा वरना नहीं. आसान भाषा में कहें तो अगर आपकी जानकारी के बिना कोई आपके वॉट्सऐप अकाउंट को दूसरे फोन पर ट्रांसफर करता है तो आपको मिलेगा अलर्ट.
मालवेयर से लेकर फर्जी और स्पैम मैसेज बहुत बड़ी दिक्कत हैं. डिवाइस वेरिफिकेशन फीचर इससे लड़ने में आपकी मदद कर सकता है. अच्छी बात ये है कि ये कोई फीचर नहीं बल्कि ऐप के अंदर की नई व्यवस्था है. वॉट्सऐप की लैंग्वेज में कहें तो सब कुछ Behind The Scenes होगा. अगर कोई भी साइबर ठग आपके स्मार्टफोन में वॉट्सऐप के जरिए खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश करेगा तो ऐप पर्दे के पीछे से ही उससे निपटने की कोशिश करेगा. इसके साथ इसमें "Key Transparency" फीचर भी जोड़ा गया है.
वॉट्सऐप पर जब पहली बार कोई आपको मैसेज भेजता है या फिर आप किसी को पहली बार मैसेज करते हैं तो स्क्रीन पर एक चैट कोड जनरेट होता है. ऊपर से भले इसका कोई मतलब नहीं हो लेकिन ऐप के लिए इसका बड़ा महत्व है. ये दोनों चैट के बीच एक सेफ़्टी लेयर है कि दोनों फोन एक सेफ कनेक्शन पर बात कर रहे हैं. अब ऐसा हो वो तो जरूरी नहीं. लेकिन अब वॉट्सऐप इस कोड के जरिए इस बात पर निगाह रखेगा कि कोई चैट असुरक्षित, फर्जी और खतरनाक कनेक्शन से तो नहीं हो रही.
यूजर्स इस फीचर का कबसे इंतजार कर रहे थे, विशेषकर जो दो फोन इस्तेमाल करते हैं. अभी एक ही नंबर को दो फोन पर चलाना संभव नहीं था मगर कम्पैनियन मोड आने से ये दिक्कत दूर हो जाएगी. इस फीचर की टेस्टिंग महीनों से चल रही थी और अब कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इसको जल्द ही आम यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.
वीडियो: क्या है ये प्रॉक्सी सर्वर जिससे बिना इंटरनेट के वॉट्सऐप चल रहा है?






















