अगर आप भी Google प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करके इन्वेस्टमेंट करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. अगर गूगल प्ले स्टोर पर कोई ऐप है जो इनवेस्टमेंट की सलाह देता है या तरीका बताता है, तो भी खबर आपके लिए है. प्ले स्टोर पर अब ऐप्स को गूगल से ठप्पा (verified badge for investment apps) लगवाना होगा. अगर ऐप पर ठप्पा नहीं तो फिर गड़बड़ है गुरु. किस बात का ठप्पा. सेबी (सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड) का ठप्पा.
इनवेस्टमेंट ऐप पर अब लगेगा गूगल का ठप्पा, ये नहीं देखा तो लेने के देने पड़ सकते हैं
Investment Apps verified Badge: गूगल ने अपने Google Play Store पर इन्वेस्टमेंट ऐप्स के ऊपर ठप्पा लगाने का फैसला लिया है. सिर्फ सेबी (सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड) से पंजीकृत ब्रोकरेज ऐप्स को ही गूगल की ओर से वेरिफाइड बैज दिया जाएगा. गूगल के मुताबिक, अब तक करीब 600 ऐप्स को वेरिफाइड बैज दिया चुका है.


दरअसल गूगल ने अपने प्ले स्टोर पर इन्वेस्टमेंट ऐप्स को लेबल करने का फैसला लिया है. सेबी (सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड) के पास पंजीकृत ब्रोकरेज ऐप्स को ही गूगल की ओर से वेरिफाइड बैज दिया जाएगा.
फर्जी ऐप्स और धोखाधड़ी पर लगाम लगेगीगुजरे कुछ सालों में देश में मोबाइल ऐप्स के जरिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करने का चलन बढ़ा है. आम लोग भी मार्केट में ऐसे ऐप्स के जरिए इन्वेस्ट करते हैं. ऐप्स के बाजार में जीरोधा (Zerodha), ग्रो (Groww) और एंजल वन के पास इस बाजार की बड़ी हिस्सेदारी है. इसी बात का फायदा उठाते हुए कई बार इन ऐप्स से मिलती-जुलती फर्जी ऐप्स बनाई जाती हैं और जब लोग उन ऐप्स के जरिए निवेश करते हैं, तो उनका पैसा साइबर ठगों के पास चला जाता है.
ऐसे ऐप्स की मदद से कई ऐसे लोग इनवेस्टमेंट की सलाह देते हैं जो इसके लिए अधिकृत भी नहीं हैं. मार्केट से जुड़ी सलाह देने के लिए सामने वाले का भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास पंजीयन होना चाहिए. इसी बात को ध्यान में रखकर गूगल ने अपने प्ले स्टोर पर इन्वेस्टमेंट ऐप्स को लेबल करने का फैसला लिया है. सेबी से पंजीकृत ब्रोकरेज ऐप्स को गूगल की ओर से वेरिफाइड बैज दिया जाएगा.
गूगल के मुताबिक, अब तक करीब 600 ऐप्स को वेरिफाइड बैज दिया चुका है. यानी की आप ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका वेरिफाइड बैज देख सकते हैं. ठप्पा है तो ठीक नहीं तो दे धप्पा.
वीडियो: क्या धोनी प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे? आर आश्विन ने जवाब दे दिया





















