NASA का Artemis II थोड़े बहुत हिचकोले खाने के बाद अब अपने मिशन पर है. Artemis II के अंतरिक्ष यात्री धरती की शानदार जबरदस्त जिन्दाबाद तस्वीरें शेयर (NASA shares breathtaking photos of Earth) कर रहे हैं. नासा ने इन अद्भुत तस्वीरों को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है. जब यूजर्स ने पूछा कि इतनी शानदार तस्वीरें किस डिवाइस से क्लिक हुई हैं तो नासा ने बताया iPhone 17 Pro Max. इतना पता चलते ही साउथ कोरियन सैमसंग के लिए सोशल मीडिया पर ‘मुझे क्यों तोड़ा’ मीम स्टार्ट हो गया है. दुनिया-जहान के यूजर्स सैमसंग को कह रहे, और चिड़ा लो ऐप्पल को. वो तो वाकई चंद्रमा पर पहुंच गया है.
NASA के Artemis II ने iPhone 17 Pro Max से तस्वीरें भेजीं, लोग सैमसंग को चिढ़ाने लगे
NASA का Artemis II के यात्रियों ने iPhone 17 Pro Max से क्लिक करके धरती की अद्भुत तस्वीरें क्या भेजीं, सोशल मीडिया ने Samsung के मजे लेने स्टार्ट कर दिए. नासा और ऐप्पल की दोस्ती में सैमसंग का 'मुझे क्यों तोड़ा' मीम बन गया.


स्मार्टफोन के आसमान में ऐप्पल और सैमसंग की 'यारी' किसी से छिपी नहीं है. इस याराने में सैमसंग हमेशा आगे रहता है. ऐप्पल को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. ऐसे ही कुछ साल पहले उसने अपने गैलक्सी फ्लैगशिप डिवाइस के नाम पर ऐप्पल की मौज ली थी क्योंकि सैमसंग का जूम कैमरा धरती से चंदा मामा की तस्वीरें ले सकता था जबकि आईफोन का जूम उतना तगड़ा नहीं है.
खैर अब Artemis II का पूरा क्रू iPhone 17 Pro Max से तस्वीरें ले रहा तो यूजर सैमसंग के मजे ले रहे हैं. हालांकि धरती की तस्वीरें आने से पहले ही पता चल गया था कि स्पेसक्राफ्ट में आईफोन गया है क्योंकि कॉकपिट के वीडियो में कई सारे आईफोन नजर आ गए थे. यूजर्स तो इसे ऐप्पल के लिए अभी तक का सबसे बड़ा विज्ञापन कह रहे हैं लेकिन खुद ऐप्पल ने इससे इंकार किया है.
अमेरिकन कंपनी का कहना है कि नासा के यात्री आईफोन लेकर गए हैं, मगर इसमें उसका कोई रोल नहीं. माने उसने चवन्नी भी खर्च नहीं की है. जो भी हो. ऐप्पल की बल्ले-बल्ले हो रही. वैसे ये पहली बार नहीं है जब अंतरिक्ष यात्री अपने साथ फोन लेकर गए हों, मगर नासा ने इससे तस्वीरें क्लिक करने की इजाजत पहली बार दी है. अभी तक यात्री Nikon D5 और GoPro Hero 11 का इस्तेमाल करते थे.
नासा ने क्रू सदस्यों को आईफोन देने के फैसले पर कहा,
“हम अपने दल को ऐसे उपकरण दे रहे हैं जिनसे वे अपने परिवारों के लिए खास पल कैद कर सकें और दुनिया के साथ प्रेरणादायक तस्वीरें और वीडियो साझा कर सकें."
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि iPhone 17 Pro Max ऐप्पल का लेटेस्ट डिवाइस है जो जिसके तीनों लेंस, अल्ट्रा, टेलीफोटो और मेन 48MP के सेंसर के साथ आते हैं जो 24MP डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर तस्वीरें खींच सकते हैं.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या ट्रंप की धमकी के बाद खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

















