WhatsApp वैसे तो आमतौर पर काम के फीचर ही ऐप में जोड़ता है, लेकिन इस बार उसने कुछ अजीब किस्म का फीचर जोड़ा है. व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए 'गेस्ट कॉलिंग' (Guest Calling) फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से उन लोगों को भी व्हाट्सऐप कॉल में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में ऐप इंस्टॉल है. मेटा के मालिकाना हक वाले ऐप ने एक्स पर पोस्ट करके इस फीचर के बारे में बताया है. चलिए फिर अपन भी कुणाल शाह (WhatsApp CEO) के गेस्ट बनते हैं.
WhatsApp अकाउंट ही नहीं, तब भी उसपर होगी कॉल, गजब फीचर आ गया
व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए 'गेस्ट कॉलिंग' (Guest Calling) लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से उन लोगों को भी व्हाट्सऐप कॉल में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में ऐप इंस्टॉल है.

गेस्ट कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए उस यूजर को ऐप से लिंक बनाना होगा जो ऐप का इस्तेमाल करता है. इसके बाद जो वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके साथ लिंक को शेयर करना होगा. इसके लिए यूजर एसएमएस, ईमेल, टेलीग्राम, इंस्टा DM या सिग्नल ऐप की मदद ले सकता है. एक बार जो सामने वाले को लिंक मिल गया तो फिर वो मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर से उस लिंक को ओपन करके व्हाट्सऐप कॉल पर जुड़ सकता है.
आप एकदम सही पढ़े हैं. गेस्ट लिंक का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने मोबाइल या लैपटॉप के वेब ब्राउजर जैसे गूगल क्रोम या सफारी को ओपन करना होगा. बताते चलें कि मेटा ने इस साल की शुरुआत में व्हाट्सऐप के वेब वर्जन पर कॉल सपोर्ट फीचर जोड़ा था. बात करें गेस्ट की खातिरदारी कैसे होगी तो उसमें कोई कमी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से मोबाइल पर 'Unknown' का खेल खत्म, CNAP आ गया, Truecaller की छुट्टी?
गेस्ट यूजर भी कॉल के दौरान हाथ उठा सकते हैं. स्क्रीन शेयर कर सकते हैं और इमोजी रिएक्शन्स दे सकते हैं. गेस्ट लिंक का गलत इस्तेमाल नहीं हो माने कोई भी कॉल में घुस जाए, इसलिए इसमें 'वेटिंग रूम' का फीचर दिया गया है. माने जब कोई गेस्ट लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह सबसे पहले वेटिंग रूम में जाएगा. जब कॉल का होस्ट यानी कॉल शुरू करने वाला यूजर उसे अप्रूव करेगा, तभी वह कॉल में एंट्री कर पाएगा.
गेस्ट यूजर कॉल में मौजूद अन्य पार्टिसिपेंट्स के फोन नंबर नहीं देख सकते. कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकते और वो किसी अन्य व्यक्ति को सीधे कॉल में ऐड नहीं कर सकते. होस्ट जब चाहे उसको कॉल से बाहर कर सकते हैं. अब सवाल वही है. इतना इधर-उधर जाने के बजाए यूजर ऐप इंस्टाल क्यों नहीं कर लेगा. अकेले भारत में उसके 85 करोड़ यूजर हैं. माने जितने स्मार्टफोन हैं तकरीबन उतने ही. ऐसे में ये फीचर पता नहीं किसके काम आएगा.
वीडियो: कैंसर का इलाज खोज लेगा AI, इसी भरोसे में सिगरेट पी रहे वैज्ञानिक?













