मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 27 फीसदी OBC आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था. ओबीसी महासभा के लोग कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे थे. इसी दौरान शिवपुरी से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन भी वहां मौजूद थे. वहां उनके और एक युवक के बीच बहस हो गई. बहस में युवक ने विधायक को कुछ ऐसा कह दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
प्रोटेस्ट में BJP विधायक के मुंह पर युवक बोला- 'आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं', VIDEO
मध्य प्रदेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यहां शिवपुरी जिले में कुछ लोग 27 फीसदी OBC आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र जैन भी वहां मौजूद थे. वायरल वीडियो में एक युवक ने विधायक को 'गधा' कह दिया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक और देवेंद्र जैन के बीच तीखी बहस हुई. वे अपनी गाड़ी के पास खड़े हैं और गेट खुला हुआ है. तभी युवक अपनी बात समझाते हुए कहता है, ‘मैं ग्रेजुएट हूं’. इसपर देवेंद्र जैन कहते हैं, ‘तो क्या मैं गधा हूं?’, युवक ने जवाब दिया, ‘हां आप गधे हो.’ इस बात पर लोगों ने तालियां बजाईं और फिर देवेंद्र जैन वहां से चले गए.
विधायक से भिड़ा युवकआजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी महासभा ने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया था. बड़ी संख्या में लोग शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. प्रदर्शन में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि कलेक्टर उनका ज्ञापन लेने नहीं आए.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, विधायक, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे भी देश के नागरिक हैं और उन्हें अपनी मांगें रखने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कलेक्टर से खुद आकर ज्ञापन लेने की मांग की.
ये भी पढ़ें: मैं यूपी विधानसभा हूं और ये मेरी 65 साल की कहानी है
प्रदर्शनकारियों की क्या मांग?प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी सरकार से 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग की. उन्होंने तर्क दिया कि ये कोर्ट का आदेश है और मांग की कि सरकार अध्यादेश लाकर सात दिन के अंदर आरक्षण लागू करे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण के मुद्दे पर युवाओं को अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ओबीसी नेताओं की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी की लड़ाई नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं से इस मुद्दे पर सामने आने की मांग की है.
वीडियो: ‘मुस्लिम बहन-बेटियों को साथ लाएं...’ BJP विधायक Rameshwar Sharma के बयान पर MP में बवाल













