‘मुन्ना, झुंड में तो सूअर आते हैं.’ इतनी लाइन पढ़कर आपको याद आ ही गया होगा कि हम किस फिलम की और किसके बोले डायलॉग की बात कर रहे हैं. आगे की लाइन हमने इसलिए नहीं लिखी क्योंकि वो स्टोरी के मीटर के साथ फिट नहीं बैठती. दरअसल, हमें तो आज उस झुंड (WhatsApp group scam) की बात करनी है जो आपको और हमें लूटने आया है. अकेले-अकेले लूट कर शायद थक गए या फिर चालबाजी दुनिया को पता चल गई तो अब ग्रुप बनाकर लूटने आए हैं. हां, इस बार तरीका यूट्यूब या वर्क फॉर्म होम नहीं है बल्कि कुछ और है.
WhatsApp पर झुंड में हो रही ठगी, बड़े-बड़ों को करोड़ों का चूना लग गया!
बात हो रही है एक नए किस्म की ठगी की जो WhatsApp पर ग्रुप बनाकर की जा रही है. अड्डा है शेयर मार्केट और जरिया है इनवेस्टमेंट से लेकर मोटे प्रॉफ़िट का लालच. ठगी इस बार हजारों, लाखों की नहीं बल्कि करोड़ों की हो रही. पुणे के दो भाई इस ग्रुप का शिकार बने और 2.45 करोड़ रुपये से हाथ धो बैठे.

बात हो रही है एक नए किस्म की ठगी की जो WhatsApp पर ग्रुप बनाकर की जा रही है. अड्डा है शेयर मार्केट और जरिया है इनवेस्टमेंट से लेकर मोटे प्रॉफ़िट का लालच. ठगी इस बार हजारों, लाखों की नहीं बल्कि करोड़ों की हो रही है. पुणे के दो भाई इस ग्रुप का शिकार बने और 2.45 करोड़ रुपये से हाथ धो बैठे. आपके साथ ऐसा कुछ ना हो इसलिए समझ लीजिए कि चल क्या रहा है.
वॉट्सऐप ग्रुप, स्टॉक और ठगीसबसे पहले आपसे संपर्क किया जाएगा. इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर सीधे आपके फोन पर भी घंटी बजाई जा सकती है. अगर फोन पर घंटी बजाई तो हो सकता है सामने से कस्टमर केयर जैसे स्टाइल में बात हो.
आप शेयर मार्केट से मोटा पैसा बनाना चाहते हैं तो 1 दबाएं
जो आपने 1 दबा दिया तो फिर आपके लुटने की गिनती स्टार्ट. इसके बाद आपको शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट और मोटे मुनाफे का लालच दिया जाएगा. पहले पहल थोड़ा पैसा लगाकर थोड़ा ही मुनाफा बनाने की बात होगी. मुनाफा मिलेगा भी क्योंकि वही तो कांटा है जिसमें आप फंसने वाले हो.
ये भी पढ़ें: WhatsApp ब्लॉक हो गया, क्या करें जो ताला खुल जाए
धीरे-धीरे जब आपको भरोसा हो जाएगा कि सब बढ़िया चल रहा है मतलब ठगों से आपके रिलेशन बन गए हैं तब आपको एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुडने को कहा जाएगा. आपसे कहा जाएगा कि यहां आपको कई स्टॉक गुरु मिलेंगे जो किस स्टॉक में पैसा लगाना है, कब लगाना है वो बताएंगे.

ऐसा होगा भी. गुरु जो बताएंगे वैसा होगा भी. आप पैसा लगाओगे और कमाओगे. आपके साथ सैकड़ों लोग भी अपनी कमाई ग्रुप पर शेयर करेंगे. यहां गौर करने वाली बात. आपको शेयर में पैसा लगाकर ट्रेडिंग नहीं करनी है. आप इन ठगों को पैसा भेजोगे और वो आपको कमाकर वापस करेंगे.
ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी तरफ कोई ट्रेडिंग हो ही नहीं रही है. असल में तो आपको यहां चिंतित होना चाहिए. एक पल के लिए सोचना चाहिए कि भईया बिना ट्रेडिंग के पैसा कैसे मिल रहा है.
लेकिन ऐसा होगा नहीं क्योंकि आपके साथ सैकड़ों और लोग जो अपनी कमाई का ढिंढोरा पीट रहे होते हैं.
ये खेल महीनों चलता है ताकि आप एकदम भरोसे में आ जाएं. फिर एक दिन आता है जब आपको तगड़ा पैसा लगाने को कहा जाता है.
खेल खत्म, पैसा हजम.
ग्रुप बंद
बचने के लिए क्या करना है. अपने लालच पर काबू. भईया ट्रेडिंग के लिए तमाम ऐप हैं. वहां जाइए. आप जितना लगा सकते हैं, उतना ही पैसा लगाइए. तुरंत मुनाफे से दूर रहिए. बस इतना ही क्योंकि कड़वी हकीकत यही है कि ठग ज्यादा स्मार्ट नहीं बल्कि हम भरपल्ले लापरवाह हैं.
वीडियो: क्या ED वाले खोल ही लेंगे अरविंद केजरीवाल का iPhone?











