Apple के पहले फोल्ड iPhone Duo का 2TB मॉडल भारत में 4 लाख 49 हजार 900 रुपये में मिलेगा. बेस मॉडल भी सस्ता नहीं. उसके लिए भी 3 लाख रुपये चाहिए होंगे. अब जो आप वाकई ऐप्पल पगलू हैं या फिर आपके पैसों में काई लग रही तो ठीक बात, खरीद लीजिए. लेकिन जो आपके पास साढ़े चार लाख रुपये हैं और आपको उनको सही जगह खर्च करना है तो हम आपको कुछ बढ़िया ऑप्शन देते हैं. कुछ ऑप्शन तो ऐसे हैं जिसमें शायद आपका पैसा Duo (दोगुना) भी हो सकता है.
₹4.5 लाख का iPhone Duo खरीदने से अच्छा है ये काम कर लें, पैसा बढ़ भी सकता है
अब जो आप वाकई ऐप्पल पगलू हैं या फिर आपके पैसों में काई लग रही तो ठीक बात, iPhone Duo खरीद लीजिए. लेकिन जो आपके पास साढ़े चार लाख रुपये हैं और आपको उनको सही जगह खर्च करना है तो हम आपको कुछ बढ़िया ऑप्शन देते हैं.

# आज के गोल्ड के भाव से देखें तो 25 ग्राम गोल्ड आप खरीद सकते हैं. इससे बढ़िया इनवेस्टमेंट क्या ही होगा. सोने के भाव जैसे बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से अगले साल जब नया फोल्ड आएगा तो आपके सोने का दाम कितना बढ़ चुका होगा.
# शादी करने की सोच रहे तो साढ़े चार लाख में घर बसाने का पूरा सामान आ जाएगा. टीवी, फ्रिज, AC, वाशिंग मशीन, सोफ़ा सेट से लेकर काफी कुछ आ जाएगा. बचे पैसे से एक बढ़िया एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन भी खरीद सकते हैं. अगर फोन नहीं लेना तो दुबई या वियतनाम की ट्रिप भी मारी जा सकती है.
# मान लिया आपके पास गृहस्थी का सामान है तो साढ़े चार लाख रुपये में किसी भी अच्छी सोसायटी में एक साल रहने का किराया निकल जाएगा.
ये भी पढ़ें: Apple का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत 3 लाख से शुरू
# मान लिया आपके पास घर भी है और गृहस्थी का सामान भी है तो कोई बात नहीं, Royal Enfield Super Meteor 650 ऑन रोड मिल जाएगी. फटाफट से फटफटी खरीद लीजिए.
# मान लिया आपके पास घर भी है और गृहस्थी का सामान भी है और आपको फटफटी चलाना पसंद नहीं तो भी कोई बात नहीं. साढ़े चार लाख में बढ़िया सेकंड हैंड कार कुछ ही देर में आपके दरवाजे पर पीपनी बजाती खड़ी होगी. चलो सेकंड हैंड नहीं लेनी तो भी कई नई कारें इतने पैसे के आसपास मिल जाएंगी. उदाहरण के लिए Tata Tiago का बेस मॉडल 4.77 लाख से स्टार्ट होता है. Maruti Suzuki Celerio भी इतने से ही स्टार्ट होती है.
# मान लिया आपको ये सब नहीं करना तो भी साढ़े चार लाख रुपये में पूरे परिवार के लिए बढ़िया एंड्रॉयड फोन खरीद लो. 7-8 शानदार एंड्रॉयड डिवाइस आराम से मिल जाएंगे.
# मान लिया आपको कुछ नहीं करना तो साढ़े चार लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट कर लो. 5 साल बाद 6 लाख मिलेंगे. हां पांच साल बाद आईफोन DUO के कोई 1.5 लाख भी नहीं देगा.
बाकी योर मनी इज योर मनी, सानु की!
वीडियो: राजधानी: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में वापसी की तारीख तय!











