The Lallantop

फोन, लैपटॉप, टीवी अभी खरीद लो, फिर मत कहना बताया नहीं, हो रहा बड़ा चेंज!

Hard Disk Drive (HDD) बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Western Digital ने बताया है कि उसकी साल भर के प्रोडक्शन के बराबर के ऑर्डर उसको मिल गए हैं. माने वो रिटेल के लिए सप्लाई शायद नहीं कर पाएगी. मतलब RAM के बाद अब Hard Disk Drive (HDD) की कमी भी होने वाली है. ऐसे में कुछ बड़ी कंपनियों से बड़ी खबर आई है.

Advertisement
post-main-image
RAM के बाद अब HDD के दाम रॉकेट होने वाले हैं

साल 2026 में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप के दाम बढ़ने वाले हैं. यह तो कुछ महीने पहले ही तय हो गया था. Realme और Motorola जैसी कंपनियों ने 3000-4000 रुपये बढ़ा भी दिए हैं. सैमसंग ने भी अपने कुछ स्मार्टफोन के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी की है. लेकिन अब लगता है कि कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है. रैम के बाद अब Hard Disk Drive (HDD) की कमी भी होने वाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल Hard Disk Drive (HDD) बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Western Digital ने बताया है कि उसकी साल भर के प्रोडक्शन के बराबर के ऑर्डर उसको मिल गए हैं. माने वो रिटेल के लिए सप्लाई शायद नहीं कर पाएगी.

महंगे इलेक्ट्रॉनिक के लिए कमर कस लीजिए

गुजरे 6 महीनों में स्मार्टफोन और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली रैम के दामों में 60 फीसदी का उछाल आया है. दुनिया-जहान में रैम की सबसे बड़ी सप्लायर सैमसंग ने पिछले कुछ महीनों में रैम की कीमतों को 60 फीसदी तक बढ़ा दिया है. ना-ना जैसा आप सोच रहे वैसा नहीं है. रैम के प्रोडक्शन में कोई कमी नहीं हुई है. दरअसल दुनिया भर की रैम को AI लील रहा है.

Advertisement

रैम को सुरसा की तरह निगलने का काम AI कर रहा है. रैम की डिमांड पिछले 18 महीनों में तीन गुना हो गई है. दरअसल AI का पूरा गेम ही रैम बोले तो मेमोरी पर टिका हुआ है. इसके बारे में हमने डिटेल में बताया है. यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

इसी AI को HDD की जरूरत भी खूब होती है. कंपनियों को अपने डेटा का बैकअप रखने, कूड़ा हो चुके डेटा को संभालने, प्रोसेस लॉग को सेव करने के लिए हार्ड डिस्क मांगता. जिधर देखो उधर बड़े-बड़े डेटा सेंटर बन रहे हैं. गूगल ने लेकर Open AI और Meta, Microsoft अपने डेटा सेंटर बना रहे हैं. जाहिर सी बात है कि इसके लिए Cloud Service Provider और हार्ड डिस्क चाहिए. यही वजह से कि Western Digital जो एक Cloud Service Provider है, उसको साल 2026 के लिए ऑर्डर मिल चुके हैं. वो जितना भी माल बनाएंगे वो पहले से बिक चुका है.

कंपनी ने साफ कहा कि उसके टॉप 7 कस्टमर से उनकी कुल क्षमता के ऑर्डर आ चुके हैं. दो कंपनियों से साल 2027 के लिए और एक कंपनी से 2028 के लिए भी बात चल रही है. हो गया भंडारा. AI की वजह से HDD और RAM की इतनी भयानक कमी होगी, यह किसी ने नहीं सोचा था.

Advertisement

हमारी सलाह मानिए, जो आपको कोई स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी खरीदना है तो अभी ले लीजिए. फिर मत कहना बताया नहीं. 

वीडियो: कोलंबो की धरती पर भारत की जीत, 20 ओवर तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान

Advertisement